CM योगी आज अंबेडकरनगर दौरे पर, 706 करोड़ की 194 परियोजनाओं की देंगे सौगात, गोविंद साहब में जनसभा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अंबेडकरनगर दौरे पर रहेंगे। गोविंद साहब में 706.81 करोड़ रुपये की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

Update:2026-08-07 12:26 IST

CM Yogi Ambedkarnagar Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अंबेडकरनगर के दौरे पर रहेंगे। वह तहसील आलापुर के विकासखंड रामनगर स्थित गोविंद साहब में 706.81 करोड़ रुपये की लागत वाली 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे और विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण-पत्र भी वितरित करेंगे।

सड़क, बिजली, पेयजल समेत कई योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

मुख्यमंत्री जिन परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, उनमें सड़क, पेयजल, बिजली, पर्यटन, लोक निर्माण, कौशल विकास और अन्य विभागों की योजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं से जिले में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होने के साथ रोजगार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

तीन विधानसभा क्षेत्रों को मिलेगा सीधा लाभ

कुल 194 परियोजनाओं में:

टांडा विधानसभा: 217.69 करोड़ रुपये की 69 परियोजनाएं

आलापुर विधानसभा: 312.18 करोड़ रुपये की 75 परियोजनाएं

जलालपुर विधानसभा: 176.93 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाएं

इनमें 145.98 करोड़ रुपये की 36 परियोजनाओं का शिलान्यास और 560.83 करोड़ रुपये की 158 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।

लाभार्थियों को बांटेंगे प्रमाण-पत्र

गोविंद साहब मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और प्रमाण-पत्र वितरित करेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री योगी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

2:10 बजे: ला-मार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड, लखनऊ से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान

2:45 बजे: गोविंद साहब, रामनगर हेलीपैड पर आगमन

2:55 बजे: कार से गोविंद साहब मैदान पहुंचेंगे

3:00 से 4:00 बजे: विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास और जनसभा को संबोधित

4:10 बजे: हेलीपैड से लखनऊ के लिए प्रस्थान

Tags:    

Similar News