करीब से नेचर को चाहते हैं निहारना तो दादरा नगर हवेली की ट्रिप करें प्लान

Update:2018-07-29 13:44 IST
करीब से नेचर को चाहते हैं निहारना तो दादरा नगर हवेली की ट्रिप करें प्लान
  • whatsapp icon

लखनऊ: किसी क्षेत्र में आदिवासियों का प्रवास करना इस बात का सबूत है कि उस जगह पर प्रकृति भी काफी मेहरबान होगी। ऐसे में अगर आप पास से नेचर को करीब से निहारना चाहते हैं तो एक बार दादरा नगर हवेली जरुर होकर आएं। बता दें, घने वन और अनुकूल जलवायु को देखते हुए यहां पर्यटन क्षेत्र को उच्‍च प्राथमिकता दी गई है।

यह भी पढ़ें: सिटी ब्यूटीफुल का अब तक नहीं किया दीदार तो इस मानसून जरुर प्लान करें ट्रिप

यात्रियों के ठहरने के लिए कई होटल्स और रेस्टोरेंट मौजूद हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर साल तारपा उत्सव, पतंग उत्सव और विश्व पर्यटन दिवस आदि आयोजित किए जाते हैं। पर्यटन स्थल होने के साथ-साथ ये एक महत्वपूर्ण ओद्योगिक केंद्र भी है। तो आइए जानते हैं दादरा नगर हवेली की कुछ खास जगहें।

दादरा नगर हवेली अगर आप जा रहे हैं तो सिलवासा वसोना लायन सफारी, दुधनी झील, कौंचा और हिरवा वन जरुर घूमकर आएं। वहीं, धार्मिक स्थलों की बात करें तो आप वृंदावन मंदिर और ताड़केश्वर शिव मंदिर जा सकते हैं। नेचर को निहारने का मन है तो दुधनी झील और वनगंगा झील जा सकते हैं।

Tags:    

Similar News