Etah News: डीएम के नाम से बनी फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठगों से सतर्क रहने की चेतावनी

Etah News: एटा डीएम अरविंद कुमार सिंह के नाम और फोटो से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी की कोशिश, प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की।

Update:2026-07-06 20:55 IST

Etah News,

Etah News: एटा जिला प्रशासन ने जिलाधिकारी (डीएम)अरविन्द कुमार सिंह के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाए जाने की जानकारी देते हुए आमजन, अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने की अपील की है।प्रशासन की ओर से रविवार को जारी सूचना में कहा गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने डीएम एटा के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई है। इस आईडी के माध्यम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने, संदेश देने, धनराशि मांगने अथवा अन्य किसी प्रकार की धोखाधड़ी का प्रयास किया जा सकता है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति ऐसी फर्जी आईडी या उससे प्राप्त किसी भी संदेश, धनराशि की मांग अथवा अन्य अनुचित अनुरोध के झांसे में न आए। यदि किसी के संज्ञान में ऐसी कोई गतिविधि आती है तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम साइबर थाने, साइबर हेल्पलाइन या स्थानीय पुलिस को दें।प्रशासन ने बताया कि इस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है साथ ही लोगों से अपील की गई है कि साइबर ठगी से बचने के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

Tags:    

Similar News