Etah News: CISF की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, मलावन तापीय बिजली घर में भीषण आग पर समय रहते काबू

Etah News: एटा के जवाहर तापीय बिजली घर मलावन परिसर में लकड़ी और सूखी घास के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग पर CISF फायर टीम ने समय रहते काबू पाकर बड़ा हादसा टाल दिया।

Update:2026-05-22 17:44 IST

Etah News

Etah News: जनपद के जवाहर तापीय बिजली घर मलावन परिसर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वुडन स्क्रैप यार्ड क्षेत्र में अचानक सूखी घास और लकड़ी के स्क्रैप में भीषण आग लग गई। तेज गर्मी और ज्वलनशील सामग्री के चलते आग ने देखते ही देखते बड़े हिस्से को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। हालांकि CISF फायर विंग की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही CISF फायर टीम तत्काल सक्रिय हो गई। टीम ने बिना समय गंवाए दोनों फायर टेंडरों, फायर हाइड्रेंट सिस्टम और अन्य अग्निशमन उपकरणों की मदद से युद्धस्तर पर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए ऑफ ड्यूटी CISF फायर एवं सुरक्षा कर्मियों को भी तत्काल मौके पर बुलाया गया।कड़ी मशक्कत और लगातार प्रयासों के बाद CISF जवानों ने आग पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पा लिया। इस दौरान राज्य अग्निशमन सेवा की एक फायर ब्रिगेड गाड़ी ने भी सहयोग प्रदान किया।

पूरे अभियान का नेतृत्व असिस्टेंट कमांडेंट (फायर) अखिलेश चंद्र मिश्रा ने किया उन्होने बताया कि आज CISF टीम की मुस्तैदी के चलते संयंत्र की महत्वपूर्ण मशीनरी, आसपास की संरचनाएं और करोड़ों रुपये की संपत्ति सुरक्षित बच गई। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा औद्योगिक हादसा हो सकता था घटना में राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय स्तर पर CISF की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है और इसे सुरक्षा व्यवस्था का बेहतरीन उदाहरण माना जा रहा है।

Tags:    

Similar News