Etah News: पानी भरने गई नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार
Etah News: किशोरी अपने भाई को पानी देने के लिए घर के पास लगे नल से पानी भरने गई थी। आरोपियों ने किशोरी का मुँह दबाकर उसे जबरन एक मैक्स गाड़ी में खींच लिया।
मारहरा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार (Photo- Newstrack)
Etah News: उत्तर प्रदेश के जनपद एटा के मारहरा थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पानी भरने गई एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है।
घटना के समय किशोरी नल पर पानी भरने गई थी
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार देर रात करीब 11 बजे की है। 15 साल की किशोरी अपने भाई को पानी देने के लिए घर के पास लगे नल से पानी भरने गई थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव के ही रहने वाले लवकेश उर्फ लब्बा (पुत्र भजनलाल) और निरंजन (पुत्र अमरसिंह) अपने एक अज्ञात साथी के साथ वहाँ पहुँचे। आरोपियों ने किशोरी का मुँह दबाकर उसे जबरन एक मैक्स गाड़ी में खींच लिया और किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी गई। वारदात के बाद आरोपी किशोरी को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए।
करीब ढाई घंटे बाद घर लौटी पीड़िता यह जानकारी
पीड़िता की माँ ने दी कि वे अपने बेटे को खाना देकर लौट रहे थे। जब काफी देर तक बेटी वापस नहीं आई, तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की। घटना के करीब ढाई घंटे बाद बेटी अत्यंत गंभीर और बदहवास हालत में वेटी घर वापस लौटी, और उसने परिजनों को आपबीती बताई सूचना के बाद एक्टिव हुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई,कर दो को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष के के लोधी मारहरा पुलिस तुरंत एक्शन में आई।
पुलिस ने बताया
सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज की गई। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटना के मात्र पांच घंटे के भीतर दोनों नामजद आरोपियों (लवकेश और निरंजन) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जाँच सीओ सदर द्वारा की जा रही है और तीसरे अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।