Etah News:एटा मेडिकल कॉलेज में हंगामा: पानी भरने को लेकर विवाद , महिला ने कर्मचारी को चप्पल से पीटा
Etah News: एटा मेडिकल कॉलेज में पानी भरने के विवाद पर महिला ने कर्मचारी को चप्पल से पीटा, अस्पताल में हंगामा।
Etah News
Etah News: एटा उत्तर प्रदेश के एटा जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां वीरांगना रानी अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में पानी भरने के मामूली विवाद को लेकर एक महिला ने अस्पताल के कर्मचारी की चप्पल से पिटाई कर दी। यह घटना वीरंगाना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज की है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार यह है पूरा मामला यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के आई (Eye) डिपार्टमेंट में तैनात कर्मचारी अखिलेश, ईएनटी (ENT) वार्ड में लगे एक कूलर में पानी भरने गए थे। इसी दौरान वहां पानी का पाइप लगा हुआ था। अखिलेश ने वहां मौजूद एक महिला के पति से पानी का पाइप बंद करने के लिए कहा।
बस इसी बात को लेकर महिला और कर्म चारी में वह पूर्ण हो गयी और मामला चप्पल बाजी तक जा पहुंचा बात इतनी बढ़ गई कि महिला ने आव देखा न ताव और अपनी चप्पल निकालकर कर्मचारी अखिलेश के चेहरे और मुंह पर मारना शुरू कर दिया।शोरगुल सुनकर वहां लोग एकत्रित हो गये
घटना की प्रत्यक्षदर्शी खुशनुमा नामक महिला ने बताया कि अखिलेश भैया कूलर में पानी भर रहे थे, तभी अचानक एक महिला आई और उन्हें चप्पल से पीटने लगी। पीड़ित कर्मचारी अखिलेश ने बदनामी के डर से अपना चेहरा न दिखाने की शर्त पर मीडिया को बताया, "मैंने सिर्फ महिला के पति से पानी बंद करने के लिए कहा था। मैं पाइप लेकर आगे बढ़ ही रहा था कि महिला ने अचानक मेरे मुंह पर चप्पलें मार दीं।" इस मारपीट के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और भारी हंगामा हुआ।
हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई भी कानूनी कार्रवाई या लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं, आरोपी महिला ने इस पूरे विवाद पर कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया।।आपको बताते चलें इन दिनों मैडिकल कालेज किसी न किसी घटना को लेकर चर्चा में बना रहता है अभी कुछ दिन पहले ही पूर्व एक महिला और होमगार्ड के बीच मारपीट गाली गलौज हुई थी जिसमें मैडिकल कालेज की सिक्योरिटी पर भी गंभीर आरोप लगे थे।