Etah News: एटा में पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को 7 साल की सजा
Etah News: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत एटा पुलिस की प्रभावी पैरवी से 6 साल बाद मिला न्याय, काशीराम कॉलोनी के आरोपी को 7 वर्ष का कठोर कारावास व जुर्माना।
Etah POCSO Court
Etah News: ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत एटा पुलिस और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप पॉक्सो मामले में आरोपी को सजा सुनाई गई है। माननीय एक्सक्लूसिव पॉक्सो न्यायालय, एटा ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से जुड़े मामले में अभियुक्त शालू पुत्र शाहबुद्दीन निवासी काशीराम आवासीय कॉलोनी, ब्लॉक-04, मकान नंबर 46, थाना कोतवाली नगर, एटा को सात वर्ष के कठोर कारावास और कुल 35 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।मामला 17 अक्टूबर 2020 का है। वादी ने थाना कोतवाली नगर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अश्लील हरकत की।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 713/2020, धारा 354, 363/511 आईपीसी तथा धारा 9/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।विवेचक ने साक्ष्य संकलन और विवेचनात्मक कार्रवाई पूरी करते हुए दो दिसंबर 2020 को आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा इलामारन जि के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन शाखा ने प्रभावी पैरवी की।
पुलिस और अभियोजन की लगातार निगरानी के चलते मामले में दोषसिद्धि सुनिश्चित हो सकी।चार नवंबर 2026 को माननीय पॉक्सो एक्सक्लूसिव न्यायालय, एटा के न्यायाधीश नरेंद्र पाल राणा ने अभियुक्त को सात वर्ष के कठोर कारावास तथा 35 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। वर्ष 2020 में हुई घटना के करीब छह वर्ष बाद पीड़िता को न्याय मिला। पुलिस अधिकारियों ने इसे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान की महत्वपूर्ण सफलता बताया है।