Etah News: शादी समारोह में चली पिस्टल की गोली, दो मौसेरे भाई घायल

Etah News: एटा के बालाजी गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान पिस्टल से चली गोली लगने से दो मौसेरे भाई घायल हो गए, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Update:2026-06-20 22:29 IST

शादी समारोह में चली पिस्टल की गोली, दो मौसेरे भाई घायल (Photo- Social Media)

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित बालाजी गेस्ट हाउस में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान पिस्टल से चली गोली लगने से दो मौसेरे भाई घायल हो गए। घटना के बाद शादी की खुशियां पलभर में अफरा-तफरी में बदल गईं। दोनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घायल युवकों की पहचान अंश गुप्ता निवासी हाथरस और वंश गुप्ता निवासी फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। दोनों अपनी मौसी ज्योति गुप्ता पुत्री लालाराम गुप्ता की शादी में शामिल होने एटा आए थे। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।घायल वंश गुप्ता ने बताया कि वह और उसका भाई अंश गुप्ता कमरे में लेटे हुए थे। इसी दौरान मजाक-मजाक में पिस्टल से गोली चल गई, जिससे दोनों घायल हो गए।

दो युवक घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

घटना के बाद शादी समारोह में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। निरीक्षण क्राइम अजब सिंह ने बताया कि जिस पिस्टल से गोली चली वह घायलों के मौसा दीपक गुप्ता की थी, गोली कैसे चली और घटना में किसकी लापरवाही नहीं है या अन्य कोई कारण तो नहीं है।

पुलिस ने बताया 

क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह ने बताया कि बालाजी गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान लायसैंसी पिस्टल से गोली चलने की सूचना मिली थी। गोली लगने से दो युवक घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों युवक अपनी मौसी की शादी में शामिल होने आए थे।

उन्होंने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पिस्टल किसकी है । जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News