जघन्य! किशोरी संग दो नाबालिग लड़कों ने दरिंदगी की सारी हदें की पार, प्रेग्नेंसी ने खोली पूरी सच्चाई

Minor Girl Raped & Pregnant by Minor Boys: यूपी के एटा में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन महीने तक चुप्पी साधने के बाद तब खुलासा हुआ जब डॉक्टर ने लड़की के गर्भवती होने की जानकारी दी।

Update:2025-10-31 10:54 IST

Minor Girl Raped & Pregnant by Minor Boys: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। यहां एक नाबालिग लड़की को सिर्फ शारीरिक पीड़ा नहीं, बल्कि चुप्पी साधने की धमकी भी दी गई। लेकिन तीन महीने बाद एक चौंकाने वाले सच ने इस वीभत्स अपराध को सबके सामने ला दिया है।

यह पूरी घटना एटा के थाना निधौलीकलां क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाली एक किशोरी की कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं थी और वह गुमसुम रहने लगी थी। घरवालों ने इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज किया, लेकिन जब बुधवार को उसकी हालत ज्यादा खराब हुई, तो वे उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर की जांच में जो खुलासा हुआ, उसने परिवार के पैरों तले जमीन खिसका दी। किशोरी गर्भवती निकली। यह जानकर परिवार सन्न रह गया। जब घरवालों ने कड़ाई से पूछा, तो किशोरी ने डरे-सहमे हुए तीन महीने पहले हुई उस दिल दहला देने वाली घटना के बारे में बताया, जिसके बोझ तले वह इतने दिनों से चुप थी।

पशु चराने गई थी, मिली धमकी

किशोरी ने बताया कि लगभग तीन माह पहले जब वह पशु चराने गई थी, तो गांव पलिया के दो नाबालिग लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद उन दोनों किशोरों ने उसे सख्त लहजे में धमकाया। उन्होंने धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को कुछ भी बताया, तो वे उसके पूरे परिवार को जलाकर मार देंगे। इस गंभीर और जानलेवा धमकी से डरकर, नाबालिग पीड़िता ने तीन महीने तक यह भयानक राज अपने अंदर दबाए रखा।

पुलिस में FIR और आरोपियों की तलाश

बेटी के बयान और गर्भवती होने की जानकारी के बाद, पीड़िता की मां तुरंत बेटी को लेकर थाने पहुंचीं। उन्होंने दोनों आरोपी किशोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है और पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया है।

इस पूरे मामले पर सीओ जलेसर, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी भी नाबालिग हैं और घटना दर्ज होने के बाद से ही दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं और उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News