Etawah News: इटावा में निर्माणाधीन साइबर थाना और 12 मंजिला बैरक का एसएसपी ने किया निरीक्षण

Etawah News: इटावा के एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने निर्माणाधीन साइबर थाना और 12 मंजिला आवासीय बैरक का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति और तय समय-सीमा को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Update:2026-08-16 20:10 IST

Etawah News

Etawah News: इटावा में पुलिस व्यवस्थाओं को आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में चल रहे निर्माण कार्यों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को स्थलीय निरीक्षण किया। एसएसपी ने निर्माणाधीन साइबर थाना एवं 12 मंजिला आवासीय बैरक का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने भवन की संरचना, निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री और विभिन्न निर्माण कार्यों को बारीकी से देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यकारी संस्था के प्रतिनिधियों से निर्माण की वर्तमान स्थिति, प्रगति तथा निर्धारित समय-सीमा के संबंध में जानकारी ली। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।उन्होंने कार्यकारी संस्था को उच्च गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्री का इस्तेमाल सुनिश्चित करने तथा सभी कार्यों को तय मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन भवन में पुलिसकर्मियों और साइबर थाना स्टाफ की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्यालय कक्ष, आवासीय व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य जरूरी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा।

एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने और समय-समय पर गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान किसी भी तरह की तकनीकी या व्यावहारिक समस्या सामने आने पर उसका तत्काल समाधान कराया जाए, ताकि कार्य में अनावश्यक देरी न हो।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग की आधारभूत संरचनाओं को आधुनिक और बेहतर बनाना प्राथमिकता है। साइबर थाना और 12 मंजिला आवासीय बैरक के निर्माण से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण और आवासीय सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, आधुनिक साइबर थाना तैयार होने से जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने और पीड़ितों को बेहतर पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में पुलिस की कार्यक्षमता और मजबूत होगी।

Tags:    

Similar News