Farrukhabad News : गंगा में उतराता मिला शव, घाट पर नहा रहे भक्तों में मची भगदड़, जांच में जुटी पुलिस

Farrukhabad News : गंगा नदी में एक व्यक्ति का शव उतराता पाया गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

Report :  Dilip Katiyar
Published By :  Sushil Shukla
Update:2021-07-05 11:17 IST

गंगा नदी में उतराता शव

Farrukhabad News : फर्रुखाबाद में गंगा नदी (Ganga River) के पांचाल घाट पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ उनके बीच आ गया। नदी में स्नान कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। घाट (Ghaat) पर मौजूद लोगों ने शव उतराने की सूचना पुलिस (Police) को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों से शव (Dead Body) की शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन सभी ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस ने नदी में मिले शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार शव की पहचान कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

मौके पर पूछताछ करती पुलिस

फर्रुखाबाद में गंगा नदी के पांचाल घाट पर एक युवक का शव उतराते देखा गया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास है। शव के नाक और कान से खून आ रहा था। देखने में ऐसा लग रहा है कि शव तीन दिन पुराना है। तलाशी में उसके पास ऐसा कोई कागज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। आसपास के लोगों ने भी उसे पहचानने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम हाउस पर रखवा दिया गया है।

Tags:    

Similar News