Firozabad News : फिरोजाबाद में बकरीद से पहले हाई अलर्ट, ADG-डीएम-एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च

Firozabad News : बकरीद से पहले फिरोजाबाद में हाई अलर्ट, ADG, DM, SSP और ASP ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Update:2026-05-27 22:54 IST

Firozabad News

Firozabad News : बकरीद के त्योहार को लेकर फिरोजाबाद पुलिस पूरी तरह हाई अलर्ट मोड पर नजर आई। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और शासन की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए एडीजी एसके भगत ने डीएम, एसएसपी और भारी पुलिस व पीएसी फोर्स के साथ शहर में पैदल मार्च किया।

इस दौरान संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई।एडीजी ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी हाल में सड़क पर नमाज अदा नहीं होने दी जाएगी। यदि किसी ने शासन की गाइडलाइन का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं सिरसागंज क्षेत्र में एएसपी अनुज चौधरी ने पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च कर असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी।उन्होंने कहा कि यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने या कानून व्यवस्था खराब करने की कोशिश की तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। साथ ही प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी।पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की है।

Tags:    

Similar News