डॉ. अशोक अज्ञानी को प्रथम गोपाल दास नीरज सम्मान

Update: 2018-08-10 08:36 GMT

लखनऊ: तुलसी शोध संस्थान उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में स्व. गोपाल दास नीरज को समर्पित सरस काव्योत्सव और सम्मान समारोह का आयोजन तुलसी सभागार रामलीला मैदान ऐशबाग में संम्पन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता गीतकार रमेश रंजन मिश्र तथा संचालन कवि जगदीश शुक्ल अंचल ने किया।

इस अवसर पर प्रथम गोपाल दास नीरज सम्मान 2018 से साहित्यकार डॉ. अशोक अज्ञानी को सम्मानित किया गया। आमंत्रित विशिष्ट अथितियों डॉ. आत्म प्रकाश मिश्र, डॉ सर्वेश अस्थाना, पवन सिंह चौहान, डॉ. राम सागर यादव ने स्व. नीरज तथा अशोक अज्ञानी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला और साहित्यिक सेवाओं की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. अशोक अज्ञानी का जन्मदिन भी मनाया गया और युवा कवियों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. दिनेश चंद्र अवस्थी, सलीम खान, धाकड़, प्रमोद द्विवेदी, अशोक अग्निपथ, डॉ राघवेंद्र मिश्र प्रणय, सूर्य प्रकाश सूरज, सुमन सुरभि, सुफलता त्रिपाठी, सोनी मिश्रा, अरविंद झा आदि ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रवाल तथा आभार ज्ञापन पं.आदित्य द्विवेदी ने किया।

Tags:    

Similar News