Gonda News: हीट वेव से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को दी गई सुरक्षा प्रशिक्षण जानकारी

Gonda News: गोंडा के सर सैय्यद गर्ल्स इंटर कॉलेज में हीट वेव से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्राओं को प्राथमिक उपचार और आपदा सुरक्षा की जानकारी दी गई।

Update:2026-05-13 18:13 IST

Gonda News(Photo-Social Media)

Gonda News: भीषण गर्मी और बढ़ते हीट वेव के असर को देखते हुए राधे फाउंडेशन की ओर से सर सैय्यद गर्ल्स इंटर कॉलेज में हीट वेव जागरूकता एवं सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को गर्मी से बचाव और आपदा की स्थिति में सही प्रतिक्रिया के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या फरीदा ने की, जबकि संचालन शेख शम्स द्वारा किया गया। प्रशिक्षक रजनीकांत तिवारी ने छात्राओं को तेज गर्मी और लू से सुरक्षित रहने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि वर्तमान मौसम में सावधानी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

प्रशिक्षण के दौरान हीटस्ट्रोक के लक्षण जैसे शरीर में पानी की कमी, चक्कर आना और बेहोशी जैसी स्थितियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही प्राथमिक उपचार, बेसिक लाइफ सपोर्ट और इमरजेंसी रिस्पॉन्स की बुनियादी जानकारी भी साझा की गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में छात्राएं घबराने के बजाय सही कदम उठा सकें।

प्रधानाचार्या फरीदा ने राधे फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल ज्ञान बढ़ाते हैं, बल्कि छात्राओं को सामाजिक रूप से जिम्मेदार भी बनाते हैं। इस अवसर पर शिक्षिकाएं सपना मौर्या, नगमा, इफशा, अफशा, सबिहा अंजुम और शाजिया खान मौजूद रहीं। वहीं छात्राओं में इकरा हारून, उनजिला, सिद्दीका खान और मरियम निदा सहित लगभग 90 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने हीट वेव से बचाव और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Tags:    

Similar News