शादी से ठीक पहले LLB की परीक्षा देने पहुंचा दूल्हा, बोला- पढ़ाई ज़्यादा जरूरी

उत्तर प्रदेश में 'सब पढ़े सब बढ़े' के नारे को आगे बढ़ाते हुए एक दूल्हा शादी से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचा। उसने कहा कि शादी के साथ साथ पढ़ाई भी जरूरी है। दूल्हा जब सज-धजकर शादी के जोड़े में परीक्षा केंद्र पहुंचा तो हर किसी की निगाहें उसे ताज्जुब के साथ देख रही थी।

Update: 2018-02-06 10:34 GMT

शामली: उत्तर प्रदेश में 'सब पढ़े सब बढ़े' के नारे को आगे बढ़ाते हुए एक दूल्हा शादी से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचा। उसने कहा कि शादी के साथ साथ पढ़ाई भी जरूरी है। दूल्हा जब सज-धजकर शादी के जोड़े में परीक्षा केंद्र पहुंचा तो हर किसी की निगाहें उसे ताज्जुब के साथ देख रही थी। वहां मौजूद सभी ने उसके जज्बे की तारीफ की है। उसका साथ देने वाले उसके चाचा की भी लोगों ने खूब तारीफ की है।

ये है पूरा मामला:

- दुल्हा व उसके दोस्त शादी के समय ड्रेस आदि का बहुत खयाल रखता है।

- शामली के मौहल्ला रेलपार निवासी मोहित कुमार एल.एल.बी. की पढ़ाई कर रहा था।

- शादी के दिन ही परीक्षा पड़ने पर और शादी का प्रोग्राम भी दिन का ही होने पर बहुत चिंता थी।

- परिजनों ने शादी का प्रोगाम आगे करने को दुल्हन के परिजनो को कहा तो उन्होने हलवाई और बैंकट हॉल की बुकिंग के कारण असहमता जताई और शादी उक्त दिनांक में दिन में करने की बात कही।

- इस पर दूल्हे के पिता कवर भान और परिजनों ने भी उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। लेकिन दूल्हे को पढ़ाई की चिन्ता थी।

- इसमें दूल्हे के चाचा सूरज चौधरी ने दूल्हे का साथ दिया। और बारत की गाड़ी को शामली से सहारनपुर के लिए रवाना कर दिया।

- वो खुद दूल्हे को अपने साथ लेकर आने की बात कहकर गाडी झिंझाना के बलवन्ती देवी इन्टर कॉलेज ले जाकर दूल्हे से परीक्षा दिलवाई।

- दुल्हा जब सज-धजकर शादी के जोड़े में प्ररीक्षा सैन्टर पहुंचा तो हर किसी की निगाहें उसे ताज्जुब के साथ देख रही थी।

- वहां पर मौजूद अध्यापक और दूसरे लोगों ने उसके जज्बे को तारीफ की।

- परीक्षा देकर दुल्हा खुशी खुशी सहारनपुर शादी के लिए रवाना हो गया।

मोहित ने पहले अपनी पढ़ाई को ही प्राथमिकता दी। उसके बाद ही जीवन की नई पारी का आगाज करने की ठानी। दोपहर करीब तीन बजे सहारनपुर पहूँचा जहाँ दुल्हन वैशाली अपने दॅल्हे का इन्तजार कर रही थी।

दूल्हे के मुताबिक़:

- दूल्हे मोहित ने बताया कि आज मेरा एल.एल.बी. का पेपर था। मैने अपना पेपर दे दिया है। अब मैं यहाँ से सीधे सहारनपुर शादी करने जा रहा हूँ। मेरा तो यही कहना है 'सब पढ़े सब बढ़े' और मुझे बहूत खुशी है।

दूल्हे के चाचा सूरजभान ने बताया कि मेरे भतीजे की आज परीक्षा थी। और परीक्षा दिलवाने के बाद हम लोग यहाँ से सीधे सहारनपुर जा रहे है। शादी जरूरी है लेकिन पढ़ाई उससे भी ज्यादा जरूरी है। हमें बडी खुशी है कि इसने पहले परीक्षा दी और अब हम दूल्हे को लेकर सहारनपुर जा रहे है।

Similar News