अजब गजब: एक ऐसा देश जहां मुर्दों को कब्र में रखने के लिए लगता है किराया

ग्वाटेमाला में बहुमंजिला कब्रिस्तानों में कब्र के लिए हर माह शव के परिजनों को किराया भरना पड़ता है।इस शहर में बहुमंजिला कब्रिस्तानों का चलन है जहां अपने प्रियजनों को दफनाने के लिए परिवार के लोगों को हर महीने कब्र का किराया भरना पड़ता है।

Update:2019-08-26 16:23 IST
अजब गजब: एक ऐसा देश जहां मुर्दों को कब्र में रखने के लिए लगता है किराया
  • whatsapp icon

ग्वाटेमाला: कहते हैं कि मौत के बाद कब्र ही सबसे सकून की जगह है। लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि कब्र में दफन मुर्दो को भी सुकून नहीं, उन्हें भी कब्रिस्तान में दफन रहने के लिए किराया भरना पड़ता है।

हैरान रह गए ना आप भी, जी हां, जी हां, ग्वाटेमाला में बहुमंजिला कब्रिस्तानों में कब्र के लिए हर माह शव के परिजनों को किराया भरना पड़ता है।

इस शहर में बहुमंजिला कब्रिस्तानों का चलन है जहां अपने प्रियजनों को दफनाने के लिए परिवार के लोगों को हर महीने कब्र का किराया भरना पड़ता है। जगह की कमी के चलते यहां कई बहुमंजिला कब्रिस्तानें बनाई गई हैं।

ये भी पढ़ें...अजब गजब: यहां लोग देते हैं दहेज में सांप, जो नहीं देते उनकी बेटी रहती है कुंवारी

जिस माह किराया नहीं आता, उसके अगले माह मुर्दे को उस कब्र से निकाल कर बाहर रख दिया जाता है और सामूहिक कब्र में डाल दिया जाता है।

कभी गृहयुद्ध का शिकार रहा यह देश खूबसूरती औैर हरियाली से भरा है। इतना ही नहीं यह देश हैप्पीनेस इंडेक्स में पहले नंबर पर है। 1.66 करोड़ की आबादी वाले इस देश के बारे में एक रिपोर्ट का दावा है कि यहां सबसे ज्यादा हत्याएं होती हैं।

जगह की कमी के चलते यहां कई बहुमंजिला कब्रिस्तानें बनाई गई हैं। प्रशासन का कहना है कि ज्यादा आबादी और कम जगह होने के चलते ऐसे नियम बनाने की मजबूरी है।

ये भी पढ़ें...ईंट भट्ठे से लेकर शादी तक, ये है दो मजदूरों के अजब प्रेम की गजब कहानी

समय पर किराया नहीं भरने पर मिलती है ये सजा

यहां अमीर लोग तो अपने जीते जी कब्र के लिए रकम का जुगाड़ कर लेते हैं लेकिन गरीबों के लिए ये मुश्किल भरा काम है। प्रशासन ने हर शहर के बाहर एक सामूहिक ग्राउंड बनाया है जहां हर साल उन शवों को दफनाया जाता है जिनके परिजन समय पर किराया नहीं भर पाते।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस देश में मां अपने बच्चे को गर्मी से बचाने के लिए बर्फीले पानी से नहलाती हैं। इतना ही नहीं यहां शादी के दौरान, दूल्हे की मां, दूल्हा और दुल्हन की शादी की मंगलकामना के लिए एक सफेद घंटी तोड़ती हैं।

ये भी पढ़ें... अजब-गजब: यहां ज़िंदा मिसाइलों पर घर बनाते हैं लोग, वजह कर देगी हैरान

Tags:    

Similar News