Garh Ganga Mela: गढ़ गंगा मेले के दौरान हापुड़ पुलिस ने 2 से 6 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन जारी किया

Garh Ganga Mela 2025: गढ़ गंगा मेला 2025 में हापुड़ पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, 2 से 6 नवंबर तक हाईवे-9 जाम से मुक्त रहेगा।

Update:2025-10-27 19:27 IST

Garh Ganga Mela 2025

Garh Ganga Mela 2025: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले 2025 के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आमद को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है।जिला हापुड़ के ट्रैफिक विभाग ने बताया कि इस बार 2 नवंबर से 6 नवंबर 2025 तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। यह व्यवस्था मेले के दौरान नेशनल हाईवे पर जाम और अफरातफरी की स्थिति से निपटने के लिए बनाई गई है।

हाईवे पर नहीं लगने दिया जाएगा जाम

सीओ ट्रैफिक अभिषेक कुमार ने बताया कि इस बार किसी भी दशा में दिल्ली–लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-9) पर जाम नहीं लगने दिया जाएगा।बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी हाल में परेशानी नहीं होगी। जाम से निजात दिलाने के लिए एक व्यापक डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है।उन्होंने बताया कि मेले से पहले ही 2 नवंबर की दोपहर से रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा और भारी वाहनों का हाईवे पर प्रवेश पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा।

डायवर्जन का समय निर्धारण

वाहन प्रकार

लागू होने की तारीख

समय अवधि

भारी वाहन / कॉमर्शियल ट्रक

2 नवंबर 2025 दोपहर 12:00 बजे से 6 नवंबर 2025 सुबह 6:00 बजे तक हल्के वाहन / बस / पिकअप

3 नवंबर 2025 दोपहर 12:00 बजे से 6 नवंबर 2025 सुबह 6:30 बजे तक

4 से 5 नवंबर के बीच आवश्यकतानुसार जीरो ट्रैफिक लागू किया जा सकता है

जनपद बाहर डायवर्जन प्लान

(1)दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाला यातायात:

दिल्ली से वाया डासना – ईस्टर्न पेरिफेरल रोड – सिकंदराबाद (बुलंदशहर) – बुलंदशहर – नरौरा – डिबाई – बबराला – बहजोई – चंदौसी के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगा।

(2)मेरठ से मुरादाबाद जाने वाला यातायात:

मेरठ – मवाना रोड – मीरापुर – बिजनौर – नगीना – धामपुर – कांठ – छजलैट होकर मुरादाबाद पहुंचेगा।

(3)मुरादाबाद से गाजियाबाद / दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात:

(क) मुरादाबाद – छजलैट – कांठ – धामपुर – नगीना – बिजनौर – मीरापुर बैराज – मवाना – मेरठ – गाजियाबाद के रास्ते जाएगा।

(ख) मुरादाबाद / अमरोहा – जोया – नोगांवा सादात – नूरपुर – हल्दौर – बिजनौर – मीरापुर बैराज – मेरठ – गाजियाबाद मार्ग से जाएगा।

(4) गजरौला से दिल्ली / गाजियाबाद की ओर जाने वाला यातायात:

गजरौला चौपला – मंडी धनौरा – चांदपुर – हल्दौर – बिजनौर – मीरापुर बैराज – मवाना – मेरठ – गाजियाबाद मार्ग से यात्रा करेगा।

(5)मेरठ से बुलंदशहर / संभल / रामपुर की ओर जाने वाला यातायात:

किठौर (मेरठ) – मुदाफरा – टियाला अंडरपास – टटारपुर चौहरा – सोना पेट्रोल पंप (NH-334) – गुलावटी – नरौरा – बबराला – बहजोई – चंदौसी के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगा।

अंदर जनपद डायवर्जन प्लान

(1) दिल्ली / पंजाब / हरियाणा / राजस्थान से मुरादाबाद / बरेली जाने वाला यातायात:

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से आने वाले भारी वाहन लाल कुआं – दादरी – सिकंदराबाद – डासना – पेरिफेरल एक्सप्रेसवे – बुलंदशहर – नरौरा – बबराला – बहजोई – डिबाई – चंदौसी होकर मुरादाबाद जाएंगे।

यदि कोई भारी वाहन गलती से छिजारसी टोल प्लाजा पहुंचेगा तो उसे वापस मोड़कर एक्सप्रेसवे पर भेजा जाएगा।

(2)गाजियाबाद से मुरादाबाद / बरेली जाने वाला यातायात:

गाजियाबाद से आने वाले सभी भारी वाहन सोना पेट्रोल पंप – गुलावटी – बुलंदशहर – नरौरा – बबराला – बहजोई – डिबाई – चंदौसी मार्ग से मुरादाबाद जाएंगे।

(3)हापुड़ से बुलंदशहर / संभल / मुरादाबाद / रामपुर / बरेली जाने वाला यातायात:

सोना पेट्रोल पंप – गुलावटी – बुलंदशहर – नरौरा – बबराला – बहजोई – चंदौसी के रास्ते मुरादाबाद को जाएगा।

(4)अलीगढ़ / बुलंदशहर की ओर से आने वाला यातायात:

अलीगढ़ और बुलंदशहर से मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार व देहरादून जाने वाले भारी वाहन सोना पेट्रोल पंप – टटारपुर चौहरा – टियाला अंडरपास होकर गंतव्य को जाएंगे।

(5) मेरठ से बुलंदशहर / अलीगढ़ की ओर जाने वाला यातायात:

टियाला अंडरपास – टटारपुर चौहरा – सोना पेट्रोल पंप – गुलावटी होकर अपने गंतव्य को जाएगा।

(6)दिल्ली से शाहजहांपुर / बरेली / लखनऊ जाने वाली लंबी रूट की बसें व पिकअप:

स्याना – बुलंदशहर – नरौरा – बबराला – बहजोई – डिबाई – चंदौसी होकर आगे जाएंगी।

सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण की तैयारी

गढ़ गंगा मेले के दौरान NH-9 lऔर उससे सटे मुख्य मार्गों पर lबैरियर, साइन बोर्ड, डायवर्जन गेट, ट्रैफिक पुलिसकर्मी की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।हापुड़ पुलिस ने श्रद्धालुओं और यात्रियों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें।मेले क्षेत्र में किसी भी प्रकार के भारी वाहन, ट्रक, कंटेनर या ट्रैक्टर-ट्रॉली के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।स्थानीय मार्गों पर हल्के वाहन पुलिस गाइडेंस के अनुसार ही चल सकेंग।सीओ ट्रैफिक अभिषेक कुमार ने कहा की“गढ़ गंगा मेला प्रदेश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है। प्रशासन की पूरी कोशिश है कि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के गंगा स्नान कर सकें। हाईवे पर किसी भी दशा में जाम नहीं लगने दिया जाएगा। सभी संबंधित विभागों को समन्वय में रखकर डायवर्जन योजना प्रभावी ढंग से लागू की जाएगी।”

Tags:    

Similar News