सांसद जयप्रकाश रावत का हरदोई स्टेशन दौरा, व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों पर रहेगी नजर
Balrampur News: बलरामपुर के जनकपुर रेंज में मानव–वन्यजीव संघर्ष से बचाव के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, ग्रामीणों और वनकर्मियों को सुरक्षा और बचाव के गुर सिखाए गए।
Balrampur News (Image Credit-Social Media)
Balrampur News: हरदोई में रेलवे व्यवस्थाओं को लेकर उठ रही शिकायतों के बीच सोमवार को क्षेत्रीय सांसद जयप्रकाश रावत का दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पत्र के मुताबिक यह कार्यक्रम तय किया गया है, जिसमें मंडल रेल प्रबंधक, मुरादाबाद मंडल को संबोधित करते हुए सभी संबंधित रेल अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है।सूत्रों के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे सांसद जयप्रकाश रावत हरदोई रेलवे स्टेशन पहुंचकर वहां चल रहे कार्यों का जायजा लेंगे। खास तौर पर केंद्र सरकार की अमृत भारत योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की जाएगी। यह योजना देशभर के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसकी रफ्तार को लेकर सवाल उठते रहे हैं।
पहले निरीक्षण पर दिए गए निर्देशों का अब तक नहीं हुआ पालन
दौरे के दौरान सांसद यात्रियों से सीधे संवाद भी कर सकते हैं। लंबे समय से स्टेशन पर साफ-सफाई, ट्रेनों की उपलब्धता, प्लेटफॉर्म सुविधाओं और यात्री सेवाओं को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं। कई लोगों का आरोप है कि हरदोई जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन को योजनाओं में अपेक्षित प्राथमिकता नहीं मिल रही है, जिससे यहां के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चाहे विशेष ट्रेनों का संचालन हो या नियमित ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का मामला, हरदोई को अक्सर नजरअंदाज किया जाता रहा है। ऐसे में सांसद का यह निरीक्षण दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस निरीक्षण के बाद रेलवे अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं और लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकते हैं।
अब देखना होगा कि इस दौरे के बाद हरदोई रेलवे स्टेशन की स्थिति में कितना सुधार आता है और यात्रियों को राहत मिल पाती है या नहीं क्योंकि पिछले निरीक्षण में संसद द्वारा दिए गए निर्देशों का मंडल के रेल अधिकारी अब तक पालन नहीं कर पाए हैं।