IAS अरविन्द सिंह देव के यहां इनकम टैक्स का छापा, 50 लाख नकदी 3 किलो सोना बरामद

आईएएस अफसर कुमार अरविंद सिंह देव के यहां इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की। अरविंद सिंह देव लखनउ के पॉस इलाके 3 न्यू गौतम पल्ली में रहते हैं।

Update:2018-03-14 21:53 IST
IAS अरविन्द सिंह देव के यहां इनकम टैक्स का छापा, 50 लाख नकदी 3 किलो सोना बरामद

लखनऊ: सीनियर आईएएस अधिकारी कुमार अरविन्द सिंह देव के यहाँ इनकम टैक्स की टीम छापेमारी कर रही है। लखनऊ, नोयडा, दिल्ली, बहराइच और गोण्डा में इनकम टैक्स की टीम उन के ठिकाने पर सर्च आपरेशन चला रही है। डायरेक्टर मल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन एण्ड मैनेजमेंट कुमार अरविन्द सिंह देव की पत्नी का नाम दिल्ली में हुई छापेमारी के दौरान बोगस कम्पनी में डॉयरेक्टर के तौर पर सामने आया था। जिस के बाद लखनऊ समेत अलग अलग ज़िलों में डेढ़ दर्जन जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है।

महाप्रबन्धक राज्य प्रशासन एवं प्रबन्ध एकाडमी यूपी कुमार अरविन्द सिंह देव के सरकारी आवास गौतमपल्ली के अलावा उन की पत्नी के इंस्टीट्यूट ऑफ आयुष मेडिकल साइंस मोहनलालगंज के अलावा 21 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। इंस्टीट्यूट ऑफ आयुष मेडिकल साइंस मोहनलालगंज की डायरेक्टर भी अरविन्द सिंह की पत्नी हैं।

समाजवादी पार्टी के राज में कुमार अरविन्द सिंह देव प्रमुख सचिव परिवहन और दुग्ध जैसे महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रह चुके हैं। दरअसल दिल्ली में छापेमारी के दौरान अरविन्द सिंह देव की पत्नी का नाम एक बोगस कंपनी के डायरेकटर के तौर पर सामने आया था। जिस के बाद इनकम टैक्स की टीम ने एक साथ 21 जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई की है कार्रवाई के दौरान अब तक 50 लाख की नकदी के अलावा तीन किलो सोना बरामद किया गया है। गौतमपल्ली स्थित उन के सरकारी आवास पर चार अफसरों के साथ 10 सदस्यीय टीम कार्रवाई कर रही है।

Tags:    

Similar News