यूपी: PGT-TGT परीक्षा फिर विवादों में, एक ही गाइड से पूछे 58 प्रश्न

Update: 2016-06-20 10:42 GMT

लखनऊ : यूपी में करीब 5 साल बाद हो रही माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी-पीजीटी परीक्षा एक बार फिर विवादों के घेरे में है। अब इसमें एक विषय के 62 में से 58 प्रश्न एक ही गाइड से पूछे गए हैं।

एक ही गाइड से मिले इतिहास के अधिकतर प्रश्न

-हाल ही में हुई टीजीटी-2011 परीक्षा के सामाजिक विज्ञान विषय में इतिहास के अधिकतर प्रश्न एक ही गाइड से पूछे गए हैं।

-इसमें मिली गड़बडिय़ों ने चयन बोर्ड के अधिकारियों की लापरवाही को उजागर किया है।

-भर्ती परीक्षा में सामाजिक विज्ञान के इतिहास के पेपर में कुल 62 सवाल थे। इनमें से 58 सवाल एक ही गाइड से पूछे गए हैं।

-इतना ही नहीं उनके जवाब के विकल्प भी वही हैं, जो गाइड में दिए गए हैं।

-सामाजिक विज्ञान में 4 विषयों से सवाल पूछे जाते हैं इनमें से कोई 2 विषय छात्रों को हल करने होते हैं।

-इतिहास का विकल्प लेने वाले स्टूडेंट्स ने प्रश्नों के उत्तर चेक करने शुरू किए तो 58 प्रश्न के उत्तर एक ही गाइड से मिले।

Tags:    

Similar News