JSV ग्रुप पर IT डिपार्टमेंट का छापा, लखनऊ-बाराबंकी में समूह के कई ठिकानों पर कार्रवाई जारी

IT Raid on JSV Group: आयकर विभाग ने लखनऊ और बाराबंकी में JSV ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की है। आईटी कार्रवाई को बीते दिनों गैलेंट समूह पर एक्शन से जोड़कर देखा जा रहा है।

Update: 2023-07-06 10:23 GMT
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

IT Raid on JSV Group: आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, बाराबंकी में JSV ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की। आईटी विभाग की कार्रवाई जारी है। JSV ग्रुप के कई ठिकानों पर जांच एजेंसी कागजात सहित अन्य छानबीन कर रही है। आपको बता दें, JSV ग्रुप का लखनऊ में हुंडई और रेंज रोवर का शोरूम सहित अन्य बिज़नेस है। आईटी विभाग ने बीते दिनों गैलेंट समूह के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। बताया जा रहा है उसी संबंध में JSV ग्रुप पर भी कार्रवाई की जा रही है।

JSV ग्रुप को जानें?

JSV ग्रुप पर IT डिपार्टमेंट का छापा पड़ते ही हड़कंप मच गया। आपको बता दें, लखनऊ में JSV का हुंडई (Hyundai) और रेंज रोवर का शो रूम (Range Rover Showroom, Lucknow) है। JSV ग्रुप के संस्थापक जयशंकर वर्मा हैं। उनके नाम से ही जेएसवी ग्रुप बना है। लक्ष्मी डोर्स (Laxmi Doors) के तौर पर 1992 से प्लाईवुड और दरवाजों की मैन्युफैक्चरिंग के बाद आज ये समूह लिक्वर डिस्ट्रीब्यूशन (liquor distribution), फर्नीचर निर्माण (Furniture Manufacturing) समेत कई कार्यों में व्यस्त है। जेएसवी ह्युंडई डिवीजन के तहत इसकी डीलरशिप भी है। जानकारी के अनुसार, कंपनी का टर्नओवर करीब 310 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। जयशंकर वर्मा के बेटे पंकज वर्मा औऱ जतिन वर्मा भी इस ग्रुप के कारोबार से सक्रियता से जुड़े हैं।

12 घंटे की पूछताछ के बाद रियल एस्टेट कारोबारी हिरासत में

बाराबंकी जिले में JSV समूह के ठिकानों और रियल स्टेट कारोबारी हबीबुल्लाह के घर पर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की। इनकम टैक्स की यह छापेमारी 12 घंटों से ज्यादा चली। IT का ये छापा पड़ते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया। 12 घंटे से ज्यादा की पूछताछ के बाद IT की टीम हबीबुल्लाह को हिरासत में लेकर गई। इस दौरान इनकम टैक्स की टीम ने हबीबुल्लाह के घर से कई कागजात और दूसरा सामान भी जब्त कर लिया। दरअसल JSV समूह का हुण्डई, रेंज रोवर का शो रूम है और बाराबंकी समेत कई जगहों पर इसके ठिकाने हैं। JSV समूह गैलेंट कनेक्शन में फंसा भी है।

आपको बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश में 22 जुलाई को भी इसी तरह की छापेमारी हुई थी। Us samay आयकर विभाग की टीमों ने 200 करोड़ से ज्यादा की अनियमितता पता चलने का दावा किया था। इस कार्रवाई को भी उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

गैलेंट ग्रुप पर भी हुई थी छापेमारी

गौरतलब है कि, 28 अप्रैल को आयकर विभाग ने सरिया, आटा, मैदा और सूजी का कारोबार करने वाले गैलेंट ग्रुप (Gallantt Group IT Raid) के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। उत्तर प्रदेश में गैलेंट के राजधानी लखनऊ, गोरखपुर सहित और अन्य चार राज्यों के 60 ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड मारी गई थी। कंपनी के संचालकों के जब्त मोबाइल और वॉट्सऐप चैट से हवाला ट्रांजैक्शन (Hawala Transaction) का खुलासा हुआ था। इतना ही नहीं, कई बेनामी संपत्तियों में नौकरशाहों के पैसे लगे होने के भी सबूत मिले थे। आईटी डिपार्टमेंट की टीम को 250 से अधिक संपत्तियों के कागजात मिले थे, जिनमें कई बेनामी हैं।

हवाला के जरिए ट्रांजेक्शन के खुलासे
गैलेंट ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, गुजरात और पश्चिम बंगाल में ग्रुप के 60 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। ग्रुप पर चोरी की आशंका के बाद कार्रवाई शुरू हुई। छापेमारी में बेनामी संपत्तियों में निवेश और हवाला के जरिए हुए ट्रांजेक्शन के खुलासे भी हुए।

कौड़ियों के भाव खरीदा जाता था विवादित जमीन

जांच में ये भी सामने आया कि कंपनी ऐसी जमीनों को टारगेट करती थी, जो विवादित हो। ऐसी कीमती जमीनों को कौड़ियों के भाव खरीदा जाता था। बाद में कई बिल्डर, कंपनियों और ब्यूरोक्रेट्स की मदद से उन्हें मुनाफे के सौदे में तब्दील करने का धंधा चलता था। JSV ग्रुप पर आज की कार्रवाई के बारे में अभी विशेष जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन गैलेंट से कनेक्शन होता नजर आ रहा है।

Tags:    

Similar News