Jalaun News: जालौन में हाईवे पार करते किसान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Jalaun News: जालौन के झांसी–कानपुर हाईवे पर सड़क पार करते समय 60 वर्षीय किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

By :  Uzma
Update:2026-04-18 14:38 IST

Jalaun News: जालौन में झांसी–कानपुर हाईवे पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय किसान की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव निवासी 60 वर्षीय कैलाश कुमार किसान थे और खेती व मजदूरी के सहारे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी किशोरी देवी के नाम लगभग 12 बीघा कृषि भूमि है। उनके पुत्र नीरज और पंकज भी मजदूरी कर परिवार का सहयोग करते हैं।

बताया गया कि शुक्रवार सुबह कैलाश कुमार किसी आवश्यक कार्य से उरई आए हुए थे। शाम को वह टेंपो से अपने गांव लौट रहे थे। झांसी–कानपुर हाईवे किनारे उतरने के बाद वह पैदल सड़क पार करने लगे। इसी दौरान झांसी की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हल्का इंचार्ज सत्यभान सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Tags:    

Similar News