Jalaun News: जालौन में 23 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, मानसिक तनाव की आशंका जताई गई

Jalaun News: जालौन के कुठीला गांव में 23 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

By :  Uzma
Update:2026-04-19 15:54 IST

Jalaun News: जालौन के ग्राम कुठीला में रविवार सुबह एक 23 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कुठीला निवासी स्वर्गीय हत्येंद्र सिंह की पुत्री खुशबू (23 वर्ष) रविवार सुबह घर पर अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने कार्यों से बाहर गए हुए थे।

सुबह करीब 7 बजे जब परिजन घर लौटे, तो खुशबू का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार, खुशबू पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। चर्चा है कि वह अपनी कम लंबाई को लेकर काफी परेशान रहती थी और इसी वजह से अवसाद में चल रही थी।

आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। सूचना मिलते ही कुठौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे के निर्देश पर उप-निरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उप-निरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

Tags:    

Similar News