जालौन: पिता की मौत के छह माह बाद 22 वर्षीय युवक ने दी जान, घर की जिम्मेदारी थी कंधों पर
Jalaun News: जालौन के रामपुरा क्षेत्र स्थित उमरी गांव में मजदूरी कर घर चलाने वाले 22 वर्षीय शिवम का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस जांच में जुटी।
Jalaun News: रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी में शनिवार को एक युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। घर के अंदर बने कमरे में युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस में जांच पड़ताल करने के बाद उत्सव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
जानकारी के अनुसार उमरी गांव निवासी 22 वर्षीय शिवम दोपहर करीब तीन बजे अपने घर के कमरे में था। इसी दौरान उसने रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो शिवम का शव फंदे पर लटका मिला। यह देखकर परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण भी एकत्र हो गए।
परिजनों के मुताबिक, शिवम गांव में मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। करीब छह माह पहले उसके पिता का निधन हो गया था। पिता के जाने के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी शिवम पर आ गई थी। वह मेहनत-मजदूरी करके घर का खर्च चलाने के साथ ही परिवार के सदस्यों की जरूरतें भी पूरी कर रहा था।
कम उम्र में ही परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाले शिवम की अचानक मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। जिस बेटे के सहारे परिवार अपनी जिंदगी की गाड़ी आगे बढ़ा रहा था, उसके चले जाने से घर के सामने भविष्य को लेकर भी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं पर उसका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही जानकारी हो सकेगी।