Jalaun News जालौन में कैंसर से परेशान बुजुर्ग ने सूखे पेड़ पर लगाया फंदा, सुबह पेड़ पर लटका मिला शव
Jalaun News : जालौन में कैंसर से त्रस्त 64 वर्षीय बुजुर्ग जगराम राठौर ने सूखे पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि बीमारी की असहनीय पीड़ा से परेशान थे।
Jalaun News
Jalaun News : जालौन-औरैया स्टेट हाईवे के पास एक बुजुर्ग ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। सूखे पेड़ से फंदा लगाकर की गई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।जालौन जिले में कुठौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत जालौन-औरैया स्टेट हाईवे के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सीएनजी पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर आगे एक सूखे पेड़ पर फंदे से लटका एक बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने जब पेड़ पर एक व्यक्ति को लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान जगराम राठौर (64 वर्ष) पुत्र प्रीतम, निवासी कुठौद के रूप में हुई।परिजनों के अनुसार, जगराम राठौर पिछले करीब दो वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज अहमदाबाद और छतरपुर में भी कराया गया था, लेकिन बीमारी के चलते उन्हें लगातार असहनीय पीड़ा का सामना करना पड़ रहा था।
मृतक के बेटे विनोद ने बताया कि उनके पिता शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे घर से बिना बताए निकल गए थे, जिसके बाद परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह उनकी आत्महत्या की सूचना मिली।घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।