Jalaun News: जालौन: बाइक फिसलने से महिला की दर्दनाक मौत, डंपर की चपेट में आईं

Jalaun News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, मुंडन कार्यक्रम से लौट रही महिला की बाइक फिसलने के बाद डंपर की चपेट में आने से मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

By :  Afsar Haq
Update:2025-11-13 20:41 IST

बाइक फिसलने से महिला की दर्दनाक मौत, डंपर की चपेट में आईं (Photo- Newstrack)

Jalaun News: जालौन मे दर्दनाक हादसा देखने को मिला जहां मायके से मुंडन कार्यक्रम से देवर के साथ बाइक से वापस होकर अपने घर जा रही थी। बाइक तेज रफ्तार होने की वजह से अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई इस दौरान पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आने से महिला की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार जालौन कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी दूबे गांव निवासी श्रीकुमारी (30) पत्नी रामकुमार वर्मा अपने देवर दिलीप कुमार, सास ठाकुरबेटी और अन्य परिजनों के साथ आटा थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा भतीजे के मुंडन में शामिल होने गई थी।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद तीनों एक ही बाइक से जब वापस घर लौट रहे थे, तभी आटा इटौरा मार्ग पर बगिया के पास बाइक अचानक फिसल गई। बाइक फिसलते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने श्रीकुमारी को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही आटा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की, लेकिन तब तक ट्रक चालक और कंडक्टर फरार हो चुके थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जोल्हूपुर में ओवरब्रिज निर्माण कार्य चलने के कारण ओवरलोड बालू से लदे ट्रकों को आटा-इटौरा मार्ग से निकाला जा रहा है। इससे इस मार्ग पर दिन-रात भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है और हादसों का खतरा बढ़ गया है।

Tags:    

Similar News