Jalaun News: जालौन में युवक ने पेड़ से लटककर दी जान, पारिवारिक विवाद वजह

Jalaun News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप, पत्नी से विवाद के बाद था लापता, पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शुरू की जांच

By :  Uzma
Update:2026-04-13 22:03 IST

जालौन में युवक ने पेड़ से लटककर दी जान, पारिवारिक विवाद वजह (Photo- Newstrack)

Jalaun News: जालौन जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने आत्महत्या कर ली। यह घटना बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे सामने आई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पत्नी से विवाद बना जानलेवा कदम

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गोरा राजपुरा गांव निवासी राहुल (30) पुत्र साहब सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल का अपनी पत्नी के साथ अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। तीन दिन पहले भी इसी विवाद के चलते उसकी मां ने बहू को उसके मायके भेज दिया था।

पत्नी के मायके जाने के बाद राहुल अचानक घर से लापता हो गया था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

सोमवार दोपहर करीब 3 बजे कुछ ग्रामीणों ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे एक बबूल के पेड़ से एक युवक को लटका हुआ देखा। इसकी सूचना तत्काल पूर्व प्रधान देवेंद्र कुमार चतुर्वेदी को दी गई, जिन्होंने बिना देर किए पुलिस को जानकारी दी।

सूचना मिलते ही कुठौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। जांच के दौरान मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस कार्रवाई और परिवार की स्थिति

मृतक के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News