Jhansi News: खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, चालक समेत 2 की मौत, 3 गंभीर घायल
Jhansi News: प्रयागराज से आ रही यात्री बस बड़ागांव में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हुई, तीन गंभीर घायल हुए, जबकि 20 यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
Jhansi Baragaon Accident News
Jhansi News: झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा करीब 20 यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार और मलहम-पट्टी के बाद रवाना कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, प्रयागराज (इलाहाबाद) से आ रही एक यात्री बस बड़ागांव थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में बस चालक इस्लामबेग और एक अन्य यात्री कन्ना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा करीब 20 यात्रियों को छोटी-मोटी चोट आई थी जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रवाना कर दिया गयाघटना की सूचना मिलते ही बड़ागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर घायलों को अस्पताल भेजा। करीब 20 अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।