Jhansi News: डीआरएम ने झांसी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Jhansi News: झांसी मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे स्टेशन, नर्सरी स्कूल और स्टेडियम के विकास कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता के निर्देश दिए

Update:2026-07-30 23:12 IST

 Jhansi News

Jhansi News:  मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन परिसर में निर्माणाधीन विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन होल्डिंग एरिया, बेतवा नर्सरी स्कूल तथा रेलवे स्टेडियम में चल रहे कार्यों की प्रगति का गहन जायजा लिया और अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर निर्माणाधीन होल्डिंग एरिया का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए विकसित की जा रही है, जिससे विशेष अवसरों एवं अधिक भीड़ की स्थिति में यात्रियों का सुव्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, संरचनात्मक मजबूती एवं उपयोगिता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए तथा कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर बल दिया।

इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक ने बेतवा नर्सरी स्कूल,रेलवे स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य उच्च गुणवत्ता, संरक्षा मानकों एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण किए जाएं।

Tags:    

Similar News