Jhansi News: आरपीएफ परिसर में योगस्थल के समीप किया गया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Jhansi News: झांसी आरपीएफ परिसर के योगस्थल के पास 251 पौधे रोपे गए। अधिकारियों-कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

Update:2026-08-14 20:05 IST

 Jhansi News:  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत झांसी मंडल में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। आरपीएफ कार्यालय स्थित योगस्थल के समीप मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के कुल 251 पौधे रोपित किए गए। इनमें आम, अमरूद, सहजन सहित अन्य उपयोगी एवं पर्यावरण अनुकूल प्रजातियों के पौधे शामिल रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण के साथ ही इन पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन नंदीश शुक्ल, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जे के शर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश शर्मा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम इंजीनियर रश्मि गौतम को समेत सभी ब्रांच अधिकारी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर परिचालन धर्मेश कुमार, अन्य अधिकारी एवं मंडल रेल प्रबंधक के निजी सहायक आशीष अग्रवाल मौजूद रहे।

------------------

Tags:    

Similar News