Jhansi News: स्टेशन पर ‘हर घर तिरंगा’ के तहत नुक्कड़ नाटक, रेल सुरक्षा का दिया संदेश

Jhansi News: झांसी स्टेशन पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक हुआ। यात्रियों को रेल सुरक्षा, संरक्षा और सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक किया गया।

Update:2026-08-14 20:13 IST


 Jhansi News:  मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर मंडल की नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के साथ-साथ रेल सुरक्षा एवं संरक्षा के संबंध में रेल यात्रियों एवं आमजन को महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। कलाकारों ने रोचक एवं प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से यात्रियों को रेलवे परिसर में सुरक्षा नियमों का पालन करने, सुरक्षित यात्रा करने तथा रेल संपत्ति

एवं संरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मंडल कार्मिक अधिकारी जी.पी.मिश्रा, स्टेशन निदेशक संजीव जाटव, सहायक कार्मिक अधिकारी आदेश मिश्रा, सहायक कार्मिक अधिकारी अशोक कुमार मीना, सहायक कार्मिक अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह सहित कल्याण निरीक्षकगण एवं अन्य रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रेल यात्रियों ने भी उत्साहपूर्वक नुक्कड़ नाटक देख

Jhansi News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया।



 Jhansi News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में पुलिस कार्यालय में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविन्द कुमार, क्षेत्राधिकारी अपराध/कार्यालय मुकेश कुमार सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वर्ष 1947 के विभाजन की त्रासदी में प्रभावित परिवारों के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही मतुआ समुदाय के इतिहास, संघर्ष एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे, शांति एवं राष्ट्र की एकता-अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया गया तथा विभाजन की विभीषिका में प्रभावित सभी लोगों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

Tags:    

Similar News