Jhansi News: अब तक 16702 पाबंद, 7459 शस्त्र जमा, शरारती तत्वों की निगरानी बढ़ी

Jhansi News: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झांसी पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। अतिसंवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों में फ्लैग मार्च कराया जा रहा है।

Report :  B.K Kushwaha
Update:2024-04-02 12:03 IST

झांसी में 16702 लोगों को पाबंद किया गया   (photo: social media )

Jhansi News: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब तक झांसी में 16702 लोगों को पाबंद किया गया, जबकि 7459 शस्त्र जमा करवाए गए हैं। यही नहीं, शरारती तत्वों पर निगरानी बढ़ाई गई। इसके अलावा हिस्ट्रीशीटरों पर चौकीदारों के अलावा पिकेट पर तैनात सिपाही निगाहें रखे हुए हैं। वहीं, एसपी सिटी का कहना है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झांसी पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। अतिसंवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों में फ्लैग मार्च कराया जा रहा है। इस संबंध में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 16 से 31 मार्च 2024 तक चले अभियान में अब तक 12991 में से 7459 शस्त्र जमा करवाए गए है। इसके अलावा 16702 लोगों को पाबंद किया गया। विभिन्न दफाओं के तहत 43 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि जिले में 42 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। इन पोस्टों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी तरह 113 लोगों के वाहनों के चालन किए गए। इनमें 62 लोगों का हेल्मेट न पहनने पर चालान किया गया। एसपी सिटी ने कहा कि 1255 हिस्ट्रीशीटरों की लगातार निगरानी की जा रही है। उधर, पुलिस अफसरों ने कुछ इलाकों में जाकर केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ फ्लैग मार्च भी किया है।

लोकसभा चुनाव में ढूंढे जा रहे है कुख्यात अपराधी

लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरु किया है। झांसी जिले में वारदात कर फरार अपराधियों की सूची तैयार कराई गई। इस सूची के आधार पर झांसी पुलिस ने कुख्यात अपराधियों की तलाश शुरु कर दी है। झांसी जिले की सीमा से मध्य प्रदेश से सची होने की वजह से वहां के बदमाश यहां अपराध करते रहे हैं। वर्तमान में हत्या की कोशिश, लूट, डकैती, पशु तस्करी व आर्म्स एक्ट की घटनाओं में एमपी के बदमाशों के नाम सामने आए हैं। गैंग के सदस्य एमपी से आकर झांसी में चोरी, लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। चुनाव में यूपी व एमपी की पुलिस मिलकर इन बदमाशों पर शिकंजा कसेगी।


चुनाव में खलल का खतरा

पुलिस अपने जिले के बदमाशों को तो पाबंद कर देती हैं, लेकिन बाहर से आने वाले बदमाशों पर नजर नहीं रख पाती है। एसपी सिटी ने इसे गंभीरता से लिया है। अभी से इन बदमाशों की तलाश शुरु कर दी गई है।

Tags:    

Similar News