Jhansi News: कुलपति डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा- उद्यानिकी से बुंदेलखंड की तकदीर बदल सकती है

Jhansi News: रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आज 10 दिवसीय गोभी वर्गीय सब्जी प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। अध्यक्षता कुलपति डॉ अशोक कुमार सिंह ने की।

Report :  B.K Kushwaha
Update: 2023-10-09 15:51 GMT

कुलपति डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा- उद्यानिकी से बुंदेलखंड की तकदीर बदल सकती है: Photo-Newstrack

Jhansi News: रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आज 10 दिवसीय गोभी वर्गीय सब्जी प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। अध्यक्षता कुलपति डॉ अशोक कुमार सिंह ने की। कुलपति, प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ एसएस सिंह, अधिष्ठाता उद्यानिकी एवं वानिकी डॉ एमजे डोबरियाल, प्राध्यापक उद्यानिकी डॉ गौरव शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस प्रशिक्षण में सब्जी वैज्ञानिकों ने 12 ग्राम के किसानों का चयन किया है। सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ गौरव शर्मा ने कहा कि यह प्रशिक्षण 10 दिवसीय है।

पुरुष किसान सहित महिला किसानों ने भी भाग लिया

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, रफ्तार के अंतर्गत किया जा रहा है। इसमें पुरुष किसान सहित महिला किसानों ने भी भाग लिया है। इससे ज्ञात होता है कि बुंदेलखंड में महिला किसान भी पुरुषों के साथ बराबर श्रम कर रही हैं और अपनी कृषक आए दुगनी कर रही हैं। डॉ एमजे डोबरियाल ने कहा कि सब्जी उगाने के लिए वैज्ञानिक तरीकों का प्रयोग इस प्रशिक्षण में किसानों को दिया जायेगा। कम पानी में सब्जी की उपयोगिता पर भी उन्होंने चर्चा की। इस प्रशिक्षण में किसानों को सब्जियों के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया जाएगा।

डॉ एसएस सिंह ने कहा कि पानी जहां अधिक होता है वही सब्जियों की खेती ठीक तरीके से हो पाती है किसानों को यदि सब्जी में लाभ अधिक लेना है तो वैज्ञानिक तरीके से आप खेती करें। इस प्रशिक्षण में खेती के साथ-साथ सब्जियों को कैसे बचा जा सके इसकी भी जानकारी आपको मिलेगी। जिससे आपको आमदनी अधिक हो। इस प्रशिक्षण में आप लोगों को ब्रोकली की खेती करना भी सिखाया जाएगा। यह सब्जी स्वास्थ्य के लिए भी ठीक है एवं मार्केट में महंगी बिकती है। आप लोग यह प्रशिक्षण प्राप्त करके दूसरे किसानों तक जानकारी अवश्य पहुंचाएं।

सब्जियों की खेती

अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि उद्यानिकी से बुंदेलखंड की तकदीर बदल सकती है। यह प्रशिक्षण निश्चित ही आप किसानों को सब्जियों की खेती में लाभ पहुंचाएगा। विश्वविद्यालय का मुख्य कार्य शिक्षा व शोध है लेकिन हमारे वैज्ञानिक यह दोनों कार्य के अलावा किसानों को विभिन्न प्रशिक्षण भी समय-समय पर देते हैं, जिससे कि यहां के किसानों की आय दुगनी हो और किसान समृद्ध बने। उन्होंने किसानों से कहा कि सब्जी उगाना सरल है। लेकिन उनकी मार्केटिंग करना कठिन है। सब्जी विज्ञान वैज्ञानिकों से कहा कि प्रशिक्षण के साथ-साथ उन सब्जियों को अच्छे दाम मिले इसकी जानकारी भी किसानों को अवश्य दें। इस अवसर पर प्रशिक्षण ले रहे किसान एवं उद्यानिकी एवं वानकी के वैज्ञानिक उपस्थित रहे। संचालन डॉ प्रियंका शर्मा एवं आभार अर्जुन लाल ओला ने किया।

Tags:    

Similar News