Kanpur News: बोतल बाबा पर संगीन धाराओं में FIR दर्ज, दुष्कर्म के प्रयास और हत्या के प्रयास का आरोप

Kanpur News: कानपुर देहात के चर्चित 'बोतल बाबा' उर्फ हरिओम यादव के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म के प्रयास, हत्या के प्रयास और ठगी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Update:2026-06-19 09:14 IST

Kanpur News

Kanpur News: ढोंग और अंधविश्वास के नाम पर लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वाले तथाकथित "बोतल बाबा" उर्फ हरिओम यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भूत-प्रेत की बाधा दूर करने और बोतल के पानी से गंभीर बीमारियां ठीक करने का दावा करने वाले बाबा पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर बाबा समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

मामला कानपुर देहात के देवराहट थाना क्षेत्र स्थित चैन के पुरवा गांव का है, जहां तथाकथित "बोतल बाबा" उर्फ हरिओम यादव अपना आश्रम चलाता है। औरैया जिले की रहने वाली एक महिला ने बाबा पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने और आश्रम में बुलाकर गलत हरकत करने का आरोप लगाया है।पीड़िता का आरोप है कि भूत-प्रेत की बाधा से छुटकारा दिलाने के नाम पर उससे 40 हजार रुपये की ठगी की गई। इसके बाद जब वह आश्रम पहुंची, तो बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला को जान से मारने की कोशिश भी की गई।

पुलिस ने 10 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा

महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए देवराहट थाना पुलिस ने बोतल बाबा उर्फ हरिओम यादव समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, हत्या के प्रयास तथा अन्य संबंधित गंभीर और गैर-जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

पानी फूंककर 'कैंसर' ठीक करने का दावा

तथाकथित बोतल बाबा इलाके में इस दावे को लेकर चर्चा में आया था कि वह साधारण पानी की बोतल में फूंक मारकर उसे 'चमत्कारी' बना देता है। बाबा का दावा था कि इस पानी को पीने से कैंसर, टीबी और भूत-प्रेत जैसी गंभीर समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। इसी अंधविश्वास के चलते प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद में आश्रम पहुंचते थे। सवालों के घेरे में बाबा का साम्राज्यसंगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद तथाकथित बाबा की गतिविधियां और उसका पूरा तंत्र सवालों के घेरे में आ गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News