Kushinagar News: मॉडल लाइब्रेरी का लोकार्पण, ग्रामीण छात्रों को मिलेगी प्रतियोगी तैयारी की सुविधा

Kushinagar News: कुशीनगर के कप्तानगंज ब्लॉक में मॉडल लाइब्रेरी का लोकार्पण किया गया। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने फीता काटकर उद्घाटन किया। यह पुस्तकालय ग्रामीण छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और अध्ययन के बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगा।

Update:2026-05-20 18:11 IST

Kushinagar News(Photo-Social Media)

Kushinagar News: जिले के कप्तानगंज ब्लॉक परिसर में स्थापित मॉडल लाइब्रेरी का लोकार्पण जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पुस्तकालयों की स्थापना शिक्षा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे गांवों के विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण मिलेगा और वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसानी से कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय युवाओं के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य निर्माण में भी सहायक सिद्ध होगा।

ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह ने कहा कि मॉडल लाइब्रेरी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। यहां छात्रों को अध्ययन के बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार की पहल समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी और अन्य अतिथियों ने लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों, अध्ययन कक्ष एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तकालय विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। लोकार्पण समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Tags:    

Similar News