Lakhimpur kheri News: सीएम कृषक दुर्घटना बीमा योजना की समीक्षा, लापरवाही पर डीएम ने दिए सख्त निर्देश
Lakhimpur kheri News: लखीमपुर खीरी में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना की समीक्षा करते हुए लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
Lakhimpur kheri News
Lakhimpur kheri News: डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में "मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना" में प्राप्त दावे की विस्तृत समीक्षा की, संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम न्यायिक बृजपाल सिंह, एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह मौजूद रहे। वही अन्य एसडीएम वर्चुअल शामिल हुए।
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने तहसीलवार दावों की स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों से सीधे सवाल-जवाब किए और स्पष्ट निर्देश दिए कि लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्रों में बैठक कर यह सुनिश्चित करना होगा कि जिन परिवारों की आजीविका कृषि या खेतिहर मजदूरी पर आधारित है और जिनकी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, उनके आश्रितों को इस योजना का लाभ हर हाल में मिले।
उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि दुर्घटना मृत्यु के मामलों में दावा समय से प्रस्तुत न होना गंभीर लापरवाही मानी जाएगी और संबंधित लेखपाल की जिम्मेदारी तय की जाएगी। डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि लेखपालों का नैतिक दायित्व है कि अपने सर्किल में ऐसी किसी भी घटना की स्थिति में प्रभावित परिवार को तत्काल दावा प्रक्रिया से जोड़ें।डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि यह शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों और खेतिहर मजदूरों के परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसलिए एक भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।उन्होंने तहसील से प्राप्त रिपोर्टों की भी विस्तार से समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी एसडीएम नियमित मॉनिटरिंग करें तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।