Lakhimpur Kheri News : ICSE-ISC 2026 में लखनऊ पब्लिक स्कूल लखीमपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
Lakhimpur Kheri News : लखनऊ पब्लिक स्कूल लखीमपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, ICSE-ISC 2026 में जिले में टॉप कर बढ़ाया मान
Lakhimpur Kheri News
Lakhimpur Kheri News : आईसीएसई (कक्षा 10) एवं आईएससी (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में लखनऊ पब्लिक स्कूल, शाखा लखीमपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।आईसीएसई परीक्षा में विशेष बाजपेई ने 98.4% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आईएससी परीक्षा में प्रखर वर्मा ने 96.25% अंक अर्जित कर नगर क्षेत्र में पहला स्थान प्राप्त किया।
विशेष बाजपेई के पिता सत्येंद्र बाजपेई व्यवसायी हैं और माता पूजा बाजपेई गृहिणी हैं। विशेष का लक्ष्य इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना है। वहीं प्रखर वर्मा के पिता विजय कुमार वर्मा किसान हैं और माता नीतू वर्मा बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका हैं। प्रखर का सपना एआई और मशीन लर्निंग के क्षेत्र में शोधकर्ता बनने का है।
आईसीएसई परीक्षा में अविंद्र सिंह ने 97.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि यशिका वर्मा ने 96.8% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं आईएससी परीक्षा में हर्षल शुक्ला ने 96% अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा यशी राज ने 95.25% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस वर्ष आईसीएसई में 129 और आईएससी में 100 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और सभी ने सफलता प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि आईसीएसई के 27 और आईएससी के 22 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।
सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और अभिभावकों को दिया।विद्यालय के चेयरमैन एवं सांसद डॉ. एस.पी. सिंह, मुख्य प्रशासिका कांति सिंह और प्रबंध निदेशक सुशील सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्रधानाचार्य विजय सचदेवा ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें लड्डू खिलाए और पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया। उन्होंने अभिभावकों, सीनियर इंचार्ज प्रदीप रस्तोगी तथा समस्त शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।विद्यालय का यह उत्कृष्ट परिणाम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन का प्रमाण है, जिसने एक बार फिर संस्थान की शैक्षणिक श्रेष्ठता को स्थापित किया है।