Lakhimpur Kheri News: आपदा प्रबंधन में धैर्य और विवेक सबसे अहम, पालिया कला में टीम लीडर का संदेश

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी के पालिया कला में आयोजित आपदा प्रबंधन कार्यक्रम में टीम लीडर ने धैर्य और विवेक को सबसे अहम बताया। कार्यक्रम में आपदा से बचाव, सतर्कता और सुरक्षा उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

Update:2026-07-13 12:37 IST

Lakhimpur Kheri News(Photo-Social Media)

Lakhimpur Kheri News: जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में आपदाओं को लेकर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल लखनऊ के तत्वावधान में आपदा प्रबंधन पर एक विशेष विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें ग्यारह बटालियन के जवानों ने टीम लीडर सभाजीत यादव के निर्देशन में हिस्सा लिया शादी छात्राओं को बताया आपदा के समय मां में शांत और धैर्य रखना चाहिए जब भी आपदा के समय सफलता मिलना मुमकिन है अगर आपदा के समय आप धैर्य नहीं रखते हैं तब वैसे भी आपदा आपके सामने खड़ी है धैर्य न रखना आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है इसलिए आपदा प्रबंधन नियमों के तहत धैर्य रखना बहुत महत्वपूर्ण है कहा कि आपदा के समय धैर्य व विवेक बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की आपदा से निबटने में जागरूकता व आपसी समन्वय बड़ी भूमिका निभाते है।

उन्होंने बाढ़, भूकंप, आग लगने जैसी आपदाओं से बचने के लिए छात्रों बहुत जरूरी टिप्स बताएं और साथ ही यह भी कहा किसी आपदा के समय आपसी विवाद भूल कर एक जड़ता का परिचय देना ही आपदा से निपटने का सबसे सरल माध्यम है सभी संभावित उपायों पर विस्तार से छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सर्प दंश, ह्रदयाघात जैसी घटनाओं से बचने के उपायों को व्यवहारिक व प्रयोगात्मक ढंग से समझाया। प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम द्वारा छात्राओं के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त कर समस्त टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बल की टीम सदस्य कुंदन सिंह, गौतम सिंह, प्रवीण कुमार व विद्यालय परिवार से आकृति गुप्ता, कृतिका वर्मा, अर्चना शुक्ला, रचना मिश्रा सहित अवधेश वाजपेयी आदि की उपस्थिति रही।

Tags:    

Similar News