Lakhimpur Kheri News: मितौली में 13 वर्षीय किशोरी अपहरण मामला, हेराफेरी और रिश्वत के आरोप लगाए

Lakhimpur Kheri News: मितौली में 13 वर्षीय किशोरी के कथित अपहरण मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर एफआईआर में हेराफेरी और रिश्वत लेकर आरोपी को छोड़ने के आरोप लगाए। पुलिस की ओर से इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Update:2026-07-15 20:26 IST

Lakhimpur Kheri News(Photo-Social Media)

Lakhimpur Kheri News: कोतवाली मितौली क्षेत्र के ग्राम ताजपुर दरीनगरा निवासी सफीकुन ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपनी 13 वर्ष 8 माह की नाबालिग पोती के अपहरण, मानव तस्करी और पुलिस द्वारा मामले को दबाने का आरोप लगाया है।पीड़िता ने पोती की सकुशल बरामदगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।प्रार्थना पत्र में सफीकुन ने बताया कि उसकी पोती घर के पास रहने वाले जाबिर की पत्नी मोहसिना के यहां अक्सर जाया करती थी।जाबिर के घर बलवीर सिंह के भट्टे पर रिजवान की जेसीबी चलती है। वहां अनुराग पुत्र अज्ञात और शान मोहम्मद उर्फ गोलू पुत्र निजामुद्दीन निवासी ग्राम उमरखेडा,कोतवाली पिहानी, जिला हरदोई का आना-जाना था।

पीड़िता के अनुसार 05.07.2026 को मोहसिना ने पोती को बुलाकर मध्यस्थता की और उसी दिन उससे आधार कार्ड मंगवाया। दिन में 10 बजे मोहसिना के देवर रासिद ने अपनी मोटरसाइकिल पर शान मोहम्मद उर्फ गोलू के साथ पोती को गांव से बाहर निकाल दिया। इसमें आमिर, शेर मोहम्मद और जुबेर ने मदद की। पोती घर से 10,000 रुपये भी ले गई।सफीकुन ने बताया कि उसी दिन वह पुत्र के साथ कोतवाली मितौली गई और तहरीर दी। 6 जुलाई को पुलिस ने तहरीर बदलकर एफआईआर संख्या 0285/2026 धारा 87, 137(2) के तहत सिर्फ शान मोहम्मद के नाम दर्ज की। अगले दिन पुलिस ने जेसीबी मालिक रिजवान को पकड़ा और ड्राइवर का नाम पूछा। कुछ देर बाद पुलिस ने मोटी रकम लेकर रिजवान को छोड़ दिया।

पीड़िता ने बताया कि 10 दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। उसने ऑनलाइन शिकायत संदर्भ संख्या 40015326035331, 40015326035320 की। पुलिस आई, पुत्र का फोटो खींचा और दिशाहीन आख्या लगा दी। एफआईआर से बाकी सभी आरोपियों के नाम हटा दिए गए। पुलिस ने कहा कि शान मोहम्मद को पकड़ने पर 10 हजार रुपये दिला देंगे।सफीकुन को आशंका है कि जाबिर, उसकी पत्नी मोहसिना और अन्य लोगों ने उसकी नाबालिग पोती का सौदा कर उसे शारीरिक को मानसिक प्रताड़ना में मिल रही है।

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस विपक्षियों से मिली हुई है और जानबूझकर मामले को कमजोर कर रही है।पीड़िता ने एसपी से मांग की है कि दर्ज एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता के तहत सुसंगत धाराएं बढ़ाई जाएं। कोतवाली मितौली के विवेचक और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय व आपराधिक जांच कराई जाए।साथ ही नाबालिग पोती को तत्काल बरामद कर जाबिर,मोहसिना,रासिद, आमिर,शेर मोहम्मद,जुबेर, रिजवान,अनुराग और शान मोहम्मद उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया जाए।

Tags:    

Similar News