लखीमपुर खीरी: "हर घर तिरंगा अभियान" के तहत तिरंगा बाइक रैली का आयोजन

Lakhimpur Kheri News: हर घर तिरंगा अभियान" के अंतर्गत बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से पंचायती राज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली।

Update:2025-08-13 14:42 IST

Lakhimpur Kheri News

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में "हर घर तिरंगा अभियान" के अंतर्गत बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से पंचायती राज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। जिलाधिकारी (डीएम) दुर्गा शक्ति नागपाल और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (एडीएम) नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम अनिल रस्तोगी, पीडी एसएन चौरसिया, एसओसी संजय आनंद और डीपीआरओ विशाल सिंह}.

रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर गुरु गोविंद सिंह चौक, जीआईसी, विलोबी मार्ग से होते हुए वापस कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई। पूरे मार्ग पर बाइक सवार तिरंगे लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाते रहे। रैली की खास बात यह थी कि सभी बाइक सवार और उनके पीछे बैठे कर्मचारी हेलमेट पहने हुए थे, जिससे यह रैली देशभक्ति के साथ-साथ सड़क सुरक्षा का भी सशक्त संदेश दे रही थी।

तिरंगा सम्मान, एकता और बलिदान का प्रतीक: डीएम

रैली को संबोधित करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश की पहचान ही नहीं, बल्कि सम्मान, एकता और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि "हर घर तिरंगा अभियान" झंडा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति को जन-जन तक पहुंचाने का एक अनूठा अवसर है। डीएम ने सभी से अपील की कि 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों, संस्थानों और कार्यस्थलों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान को जन-आंदोलन बनाएं।

सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि यह बाइक रैली केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारी आस्था और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर "हर घर तिरंगा अभियान" को सफल बनाने का आह्वान किया।

Tags:    

Similar News