दो दिन बाद पकड़ा गया कैंट एरिये में घुसा तेंदुआ, मचा रखा था कोहराम

Update: 2016-04-14 08:30 GMT

मेरठ: कैंट एरिया में कोहराम मचा देने वाला तेंदुआ गुरूवार को वन विभाग की पकड़ में आ गया। वन विभाग की टीम ने उसे बेहोश कर पिंजरे में कैद कर लिया। जिस समय तेंदुए को ट्रैंकुलाइज किया जा रहा था उसी समय तेंदुए ने टीम के सदस्य डॉ.आरके सिंह पर हमला कर दिया। तेंदुए के पंजे लगने से आरके सिंह घायल हो गए। हालांकि बाद में उन्होंने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने का तीसरा इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया।

यह भी पढ़ें...मेरठ कैंट में फिर घुसा तेंदुआ, हमले में 5 मजदूर घायल, दहशत का माहौल

मंगलवार सुबह कैंट एरिया में घुस गया था तेंदुआ

-कैंट एरिया में मंगलवार को एक तेंदुआ घुस आया था।

-सबसे पहले उसे सेना के अस्पताल में देखा गया।

-वहां घेराबंदी के बावजूद तेंदुए मंगलवार की देर रात दीवार फांद कर भाग गया।

-बुधवार सुबह उसे फाजलपुर क्षेत्र में सेना के बन रहे आवासीय मकानों में देखा गया।

-यहां उसने पांच मजदूरों पर हमला कर घायल कर दिया था। बाद में तेंदुआ सेना के वेयर हाउस में जा घुसा।

-सुबह उसे पकड़ने की फिर से शुरूआत की गई। जिसमें टीम के कड़े प्रयास के बाद उसे बेहोश करने में सफलता मिली।

-बेहोश तेंदुए को लेकर टीम अपने साथ चली गई है। इस दौरान मौके पर एसपी सिटी ओमप्रकाश मौजूद रहे। तेंदुए के पकडे जाने से लोगों ने चैन की सांस ली है।

 

 

Tags:    

Similar News