सिरफिरे आशिक ने लड़की को मारा चाकू, तड़पकर तोड़ा दम - लोग बनाते रहे वीडियो

Update: 2018-06-23 12:33 GMT
सिरफिरे आशिक ने लड़की को मारा चाकू, तड़पकर तोड़ा दम - लोग बनाते रहे वीडियो

कासना: कासना कोतवाली क्षेत्र के जगत फार्म प्लाजा में एक सिरफिरे आशिक का खूनी इंतकाम सामने आया। उसने बीच बाजार में प्रेमिका को चाकू से गोदकर और खुद को भी चाकू मारकर आत्महत्या की कोशिश की। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।मानवता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीरें भी सामने आई। खून से लथपथ घायल लड़की व लड़के की लोग वीडियो बनाती रहे। दोनों घायल जमीन पर पड़े तड़पते रहे। अस्पताल पहुंचाने की बजाए काफी देर तक पुलिस की मौजूदगी में बनती रही दर्दनाक तस्वीरों की वीडियो।

यह भी पढ़ें ......वेलेंटाइन डे: सिरफिरे आशिक का खूनी खेल, मिलने से इंकार पर लड़की को मारी गोली

ग्रेटर नोएडा के कासना थाना इलाके में बनी जगत फार्म मार्केट में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को चाकू से गोद कर लहूलुहान कर दिया। प्रेमिका को तड़पते देख खुद भी चाकू मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां लड़की ने दम तोड़ दिया है।

दरअसल खुशबू जगत फार्म मार्केट में बने एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कॉस्मेटिक की शॉप पर नौकरी करती है। वहीं कुलदीप खुशबू को अक्सर परेशान करता था। प्यार में नाकामी मिलने पर कुलदीप खुशबू की शॉप पर पहुंच गया, जहां उसने बात करने के बहाने उसे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की छत पर बुलाया। दोनों बातचीत कर ही रहे थे कि इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई। सिरफिरे आशिक कुलदीप ने चाकू निकालकर खुशबू पर कई वार किए जिसमें खुशबू खून से लथपथ होकर नीचे गिर पड़ी, इसी बीच प्रेमिका को तड़पता देख कुलदीप ने भी खुद पर चाकू से वार किए दोनों वहीं बेहोश होकर गिर पड़े।

यह भी पढ़ें ......वही शहर..वैसा ही हादसा! जब कॉलेज से निकली छात्रा पर सिरफिरे आशिक ने किया हमला

मौके पर जमा लोग बनाते रहे वीडियो

सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि खून से लथपथ दोनों प्रेमी युगल को हॉस्पिटल पहुंचाने की बजाए मौके पर जमा लोग दोनों की वीडियो बनाते रहे। लेकिन किसी ने भी उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिरफिरा आशिक कुलदीप खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

क्या कहना है लड़की की मां का कहना का

घायल लड़की की मां का कहना है कि कुलदीप उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। उसे आते-जाते परेशान किया करता था। मेरी बेटी उसे पसंद नहीं करती थी। उसके लाख मना करने पर भी वह उसके पीछे पड़ा हुआ था।

क्या कहना है एसपी देहात आशीष श्रीवास्तव का

एसपी देहात आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि जगत फार्म मार्केट में एक लड़के ने लड़की पर चाकू से वार कर दिया। क्योंकि लड़की उसे पसंद नहीं करती थी। वह बेहोश होकर नीचे जमीन पर गिर गई। लड़की की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। युवक ने अपने आप को चाकू मारकर घायल कर लिया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News