Lucknow: सीएम योगी ने तिरंगा यात्रा को किया रवाना, 4.50 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का है लक्ष्य

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सीएम आवास से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Update: 2022-08-09 13:19 GMT

Lucknow: सीएम योगी ने तिरंगा यात्रा को किया रवाना

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने मंगलवार को सीएम आवास से तिरंगा यात्रा (tricolor tour) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री आवास से रवाना की गई बाइक रैली अनुशासन के साथ हर-हर तिरंगा पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा करेगी, जिससे हर घर को तिरंगा अभियान से जोड़ा जा सके। सीएम योगी (CM Yogi) द्वारा रवाना की गई यात्रा में शामिल लोग घर-घर तिरंगा पहुंचाएंगे। इस दौरान लोगों को अपने घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित भी किया जायेगा। सीएम योगी के साथ इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brijesh Pathak), पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह (Former cabinet minister Mahendra Singh), आशुतोष टंडन समेत तमाम नेता अधिकारी भी मौजूद रहे।

लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने की करेंगे कवायद

आज से शुरू हुआ दो दिवसीय इस अभियान के तहत भाजपा के नेता कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान (har ghar tricolor campaign) से जोड़ने की कवायद करेंगे। वह लोगों को इसके लिए प्रेरित करेंगे। इसमें बीजेपी के सांसद, विधायक, मंत्री और पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में इस जिम्मेदारी को निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने भी मंगलवार शाम अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से इस बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उत्तर प्रदेश में साढे चार करोड़ तिरंगा फहराने का रखा लक्ष्य

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने उत्तर प्रदेश में साढे चार करोड़ तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री खुद प्रयासरत हैं। सोमवार को उन्होंने आगरा में भी इस अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता एक गांव और शहरों में प्रभात फेरी निकालकर लोगों को इससे जोड़ने का कार्य करेंगे। तिरंगा अभियान के तहत सभी आवासों, सरकारी और निजी कार्यालयों और भवनों और अन्य प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags:    

Similar News