Lucknow News: DCM ब्रजेश पाठक बोले, SP व कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को तेजपत्ते की तरह चूसकर फेंका

Lucknow News Today: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पसमांदा बौद्धिक सम्मेलन को संबोधित करते कहा कि सपा और कांग्रेस की सरकारों ने अल्पसंख्यक समाज को बांटने का काम किया।

Report :  Shashwat Mishra
Update: 2022-10-16 16:44 GMT

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक

Lucknow News: प्रदेश में न कोई हिन्दू है और न ही कोई मुसलमान। जाति और धर्म के नाम पर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हो रहा है। हां इससे पहले सपा (SP) व कांग्रेस (Congress) की सरकारों ने अल्पसंख्यक समाज को बांटने का काम किया। उनसे राजनीतिक फायदा लेने के बाद उन्हें बिरयानी से तेज पत्ते की भांति चूसकर बाहर फेंक दिया। यह बातें उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brijesh Pathak) ने कही।

वे रविवार को हजरतगंज स्थित क्राइस्ट चर्च कॉलेज में भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा (BJP State Minority Morcha) के संयोजन में पसमांदा बुद्धिजीवी सम्मेलन (Pasmanda Intellectual Conference) को संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सपा व कांग्रेस ने सत्ता मिलने के बाद अल्पसंख्यकों को मुख्यधारा से दूर करने का ही काम किया। मुस्लिम समाज अब समझ चुका कि कौन उनके हित में है और अहित में? केंद्र सरकार हो या प्रदेश सरकार उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं में अल्पसंख्यक समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। किसी के साथ कोई भेद नहीं किया गया है।


समाज में बढ़ी भागीदारी

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा देश में साढ़े चार करोड़ लाभार्थी वर्ग अल्पसंख्यक समाज से ही आता है। इस आंकड़े से ही पता लगता है कि सरकारी जनल्याणकारी योजनाओं में किस तेजी के साथ पसमांदा समाज की भागीदारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने अल्पसंख्यक समाज को मुख्यधारा से जोड़ा है। अल्संख्यक समाज को प्यार दिया। सरकार ने उज्जवल गैस सिलेंडर दिए। किसान सम्मान निधि दी जा रही है। जन-धन खाते में धनराशि भेजी जा रही है। सभी को मकान दिए जा रहे हैं। आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मुहैया कराया जा रहा है। नि:शुल्क शौचालय बनवाएं। इन योजनाओं में जाति या धर्म का कोई भी स्थान नहीं है।

राजनीतिक फायदे के लिए फैला रहे भ्रम

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां वोटबैंक की खातिर भाजपा को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। ऐसी दलों के लिए पसमांदा समाज केवल सत्ता की सीढ़ी भर था। अब गुमराह होने की जरूरत नहीं है। भाजपा की अल्पसंख्यक कमेटी से जुड़कर पार्टी को मजबूत बनाएं।


बच्चों को दे अच्छी शिक्षा

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। ताकि बच्चे मुख्यधारा से जुड़ें। आगे बढ़े। जम्मू कश्मीर से राज्यसभा सदस्य गुलाम अली ने मंच से मुस्लिमों में पसमांदा समाज को शिक्षित और सुशिक्षित होने का आह्वान किया। साथ ही बताया कि कैसे भारत के प्रमुख हिस्से कश्मीर को केंद्र से भेजा जाने वाला आर्थिक सहयोग डकारने के लिए 370 का उपयोग किया जाता रहा, जिसे नरेंद्र मोदी सरकार ने हटाकर प्रदेश को विकास की राह से जोड़ दिया है।

अल्पसंख्यक को मिल रहा योजनाओं का लाभ

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री साबिर अली ने कहा कि इससे पहले की सरकारों ने पसमांदा समाज से मुनाफिक की तरह बर्ताव किया है। राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों की तरक्की कर रही है। अल्पसंख्यक समुदाय को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

Tags:    

Similar News