Check Lucknow Traffic: लखनऊ वाले ध्यान दें नहीं तो कटेगा चालान, इन रास्तों का होगा डायवर्जन

Lucknow Traffic: सेंट फ्रांसिस व कैथड्रिल स्कूल छूटते समय दो घण्टे के लिये अल्का तिराहा से बैंक आफ इण्डिया, डनलप तिराहा एकल दिशा मार्ग होगा।;

Update:2022-12-27 11:22 IST
Lucknow traffic diversion

Lucknow traffic diversion (photo: social media )

  • whatsapp icon

Lucknow Traffic: यदि आप लखनऊ में रहते हैं, तो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण खबर है। घर से निकलने से पहले पढ़ ले नहीं तो कट सकता है चालान। कलेवा तिराहे पर कंडक्टिंग पायल रोड टेस्ट किया जाना है। जिसके चलते आज 27 दिसंबर, 2022 को यातायात डायवर्जन रहेगा। यदि आपको इस तरफ से निकलना है तो सावधान रहें-

1- पॉलिटेक्निक चौराहे की तरफ से आने वाला यातायात कलेवा तिराहे से सर्विस रोड होते हुए मुंशी पुलिया होकर गंतव्य स्थान को जा सकेगा ।

2-मुंशी पुलिया की तरफ से आने वाला यातायात कलेवा तिराहे से 40 मीटर पहले ड्रीम्स इलेक्ट्रॉनिक से सर्विस रोड से होते हुए पॉलिटेक्निक चौराहे की तरफ जा सकेगा ।

एकल दिशा मार्ग

सेंट फ्रांसिस व कैथड्रिल स्कूल छूटते समय दो घण्टे के लिये अल्का तिराहा से बैंक आफ इण्डिया, डनलप तिराहा एकल दिशा मार्ग होगा। इस मार्ग पर इस समय डनलप तिराहे की ओर से कोई भी यातायात आना प्रतिबन्धित होगा।

लालबाग चौराहे से कोई भी यातायात मेफेयर तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात कैपर रोड तिराहा, कैपिटल तिराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा। डीएम आवास से तुलसी सिनेमा, प्रेस क्लब, परिवर्तन चौक की ओर यातायात जा सकता है, | परंतु परिवर्तन चौराहा से डीएम आवास की ओर नही आ सकेगा।

हजरतगंज चौराहा से पार्क रोड चौराहा की ओर यातायात जा सकता है, परंतु सिविल चौराहा से हजरतगंज चौराहा की ओर जाना प्रतिबन्धित है। यह यातायात वाया डीएसओ होते हुये अपने गंतव्य को जा सकेगा।

पार्क रोड, सिविल चौराहा से डीएसओ चौराहा की ओर यातायात जा सकता है। किन्तु इस मार्ग से आना प्रतिबन्धित है।

नजीराबाद चौराहा से नाज सिनेमा ख्यालीगंज की ओर यातायात जा सकता है। किन्तु इस मार्ग से आना प्रतिबंधित है। डा सूजा रोड तिराहा (ओडियन) की ओर से बर्लिंग्टन चौराहा की ओर यातायात का जाना प्रतिबन्धित होगा।

कैसरबाग अशोक लाट चौराहा से नजीराबाद चौराहा की ओर यातायात जा सकता है। किन्तु इस मार्ग से आना प्रतिबंधित है।

नजीराबाद चौराहा से गुईन रोड चौराहा की ओर यातायात जा सकता है। किन्तु इस मार्ग से आना प्रतिबंधित है ।

अमीनाबाद चौराहा से पोस्ट आफिस तिराहा की ओर यातायात जा सकता है। किन्तु इस मार्ग से आना प्रतिबंधित है।

नजीराबाद चौराहा से झण्डे वाले पार्क तिराहा की ओर यातायात नही जा सकेगा। नजरबाग चाराह से सुगनामल तिराह की ओर यातायात जा सकेगा। किन्तु आना प्रतिबन्धित होगा ।

बलरामपुर ढाल चौराहे से शहीद स्मारक तिराहे की ओर यातायात जा सकेगा किन्तु इस मार्ग से आना प्रतिबंधित है। (हाईकोर्ट व्यवस्था)

मेडिकल क्रास (कमला नेहरू क्रासिंग) चौराहे से चौक चौराहे की ओर यातायात जा सकेगा। किन्तु इस मार्ग से आना प्रतिबंधित रहेगा।

डण्डहिया तिराहे से नीरा नर्सिंग होम तिराहा की ओर यातायात जा सकेगा। किन्तु इस मार्ग पर आना प्रतिबंन्धित रहेगा।

प्रेस क्लब तिराहा से फेमली कोर्ट चौराहा की तरफ सामान्य यातायात जा सकेगा। किन्तु फेमली कोर्ट चौराहा (बाला कदर रोड चौराहा) से ओसामा तलहा रोड होकर प्रेस क्लब तिराहा की ओर नही जा सकेगा।

Tags:    

Similar News