Lucknow News: लखनऊ में पैर पसार रहा कोरोना! KGMU के 3 डॉक्टरों समेत 10 कई रिपोर्ट आई पॉजिटिव, शहर में 37 पहुंची एक्टिव केस की संख्या
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कोरोना पैर पसारता हुआ नजर आ रहा है। बीते दिनों से लगातार सामने आ रहे कोविड के एक्टिव मामलों के बीच राजधानी लखनऊ में बीते 24 घंटे में कोविड के 10 नए मामले दर्ज किए गए।
Lucknow News
Lucknow News: देश के साथ साथ उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कोरोना पैर पसारता हुआ नजर आ रहा है। बीते दिनों से लगातार सामने आ रहे कोविड के एक्टिव मामलों के बीच राजधानी लखनऊ में बीते 24 घंटे में कोविड के 10 नए मामले दर्ज किए गए। गौर करने वाली बात ये है कि लगातार कोविड की चपेट में आ रहे डॉक्टरों की संख्या अब लगातार बढ़ती जा रही है। लखनऊ में बीते 24 घंटे में दर्ज हुए मामलों में लखनऊ मेडिकल कॉलेज यानी KGMU के 3 डॉक्टर शामिल हैं। पूरे शहर की यदि बात करें तो लखनऊ में अब कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 37 तक पहुंच गई है।
बीते 24 घंटे में 10 नए मामले आए सामने, 10 पुरूष व 10 महिला शामिल
शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी लखनऊ में बीते 24 घंटे में कोविड के 10 नए एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं। कोविड के इन नए मामलों में 5 पुरुष व 5 महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। वहीं, अगर बीते दो दिनों की बात करें तो बीते दो दिनों में लखनऊ में 17 कोविड पॉजिटिव केस दर्ज हुए हैं। लखनऊ में बीते 24 घंटे में सामने आने वाले कोविड के 10 नए एक्टिव मरीजों में KGMU के TG हॉस्टल में रह रहे 1 महिला और 2 पुरुष समेत 3 डॉक्टर भी शामिल हैं। जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।
प्रदेश में 24 घंटे में दर्ज हुए कोविड के 30 एक्टिव केस
इसके साथ ही आपको बता दें कि पूरे प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड के 30 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद प्रदेश में कोविड संक्रमितों के एक्टिवकेस की संख्या बढ़कर 255 तक पहुंच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में सबसे अधिक कोविड के एक्टिव केस वाला क्षेत्र गौतमबुद्धनगर है, जहां एक्टिव केस की संख्या 155 तक पहुंची है। वहीं, लखनऊ में मौजूदा समय में एक्टिव कोविड केस की संख्या 37 और गाजियाबाद में 20 हैं।