Lucknow News: SGPGI में मिला बुर्जुग का गला कटा हुआ शव, एलटीयू में थे एडमिट, मचा हड़कंप

Lucknow News: एसजीपीजीआई में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब संस्थान में कैंसर से पीड़ित एक बुर्जुग का गला कटा हुआ शव मिला।

Update:2026-05-18 10:23 IST

Lucknow News

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब संस्थान में कैंसर से पीड़ित एक बुर्जुग का गला कटा हुआ शव मिला। बुर्जुग एसजीपीजीआई के एलटीयू में भर्ती थे। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के साथ पहुंची फाॅरेसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किये है। पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बस्ती जनपद के रहने वाले 61 साल के बुर्जुग मुश्ताक अली बीते एक माह से एसजीपीजीआई के एलटीयू वार्ड (लिवर ट्रांसप्लांट यूनिट) के बेड संख्या 11 पर भर्ती थे। उनका लिवर कैंसर का इलाज चल रहा था। बीती 21 अप्रैल को उन्हें पीजीआई में एडमिट कराया गया था। सोमवार सुबह बगल के बेड पर भर्ती एक अन्य मरीज की नजर जब मुश्ताक पर पड़ी तो वह दंग रहे गये। मुश्ताक का पूरा बेड और शरीर खून से लथपथ था। उनका गला किसी धारदार चीज से रेता गया था। मरीज के चिल्लाने पर डाॅक्टर मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान कैंसर पीड़ित बुर्जुग का गला कटा हुआ मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मुश्ताक की पत्नी निशा पति के निधन से सदमें में हैं। उनका कहना है कि डाॅक्टरों ने दो-तीन में डिस्चार्ज करने की बात कहीं थी। बताया जाता है कि घटना के समय मुश्ताक अली के सगे भाई मुख्तार अली बेड के पास ही जमीन पर सो रहे थे। मुख्तार का कहना है कि उन्हें कोई भी संदिग्ध हलचल नहीं सुनाई दी। पुलिस मामले के हर पहलू पर गहनता से छानबीन कर रही है।

Tags:    

Similar News