Lucknow: LU में पर्दा खोलने के बहाने चढ़ा मजदूर, पंडाल से लटक कर सुसाइड की कोशिश

Lucknow: लखनऊ विश्वविद्यालय के परिसर में एक मजदूर ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। मजदूर ने टेंट के एंगल से लटक कर सुसाइड करने की कोशिश की।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-03-11 10:27 GMT

लखनऊ विश्वविद्यालय में पंडाल से लटककर मजदूर ने किया सुसाइड का प्रयास (सोशल मीडिया)

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय के परिसर में एक मजदूर ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। मजदूर ने टेंट के एंगल से लटक कर सुसाइड करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और छात्रों ने मजदूर को उतारा। उसे अस्पताल ले गए।

पंडाल से लटक कर सुसाइड की कोशिश

एलयू के शिवजी ग्राउंड में नौ और दस मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। इसके मद्देनजर टेंट से पंडाल तैयार किया गया था। जिसके लिए कई जिलों से यहां मजदूर आए हुए थे। जानकारी के अनुसार जिस पंडाल में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उसी पंडाल के टेंट के एंगल से लटक कर मजदूर ने जान देने की कोशिश की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि न्यूज़ट्रैक इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना दोपहर लगभग डेढ़ से पौने दो बजे के बीच की है।

’पहले दोस्तों संग खाया खाना’

आत्महत्या का प्रयास करने वाले मजदूर के साथ बहराइच के भी कुछ मजदूर काम कर रहे थे। जिनके अनुसार पहले सभी ने साथ मिलकर खाना बनाया। फिर सभी मजदूरों ने खाना खाया। इसके बाद सभी मजदूर लेट कर आराम करने लगे। लेकिन पर्दा खोलने के बहाने एक मजदूर वहा से पंडाल की ओर चला गया। जहां उसने टेंट के एंगल से लटक कर जान देने की कोशिश की।

छात्रों ने पिरामिड बनाकर उतारा

शिवाजी मैदान के बगल ही कैंटीन पर कुछ छात्र चाय पी रहे थे। छात्रों ने जैसी ही मजदूर को एंगल से लटकता देखा। तो अपनी चाय छोड़कर उसे बचाने के लिए भागे। एक साथ मजदूर ने टेंट पर चढ़कर रस्सी खोलने का प्रयास किया। छात्रों ने पिरामिड बनाकर मजदूर को नीचे उतारा। एलयू की एंबुलेंस से आत्महत्या का प्रयास करने वाले मजदूर को बलरामपुर अस्पताल भेजा गया। मजदूर का इलाज अभी जारी है। लेकिन मजदूर की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

Tags:    

Similar News