'घर में अकेली थी छात्रा और फिर...', खून से लथपथ मिली BCA की छात्रा, पास में तड़पता रहा क्लासमेट...

Lucknow Crime News: यह घटना पारा क्षेत्र के नरपतखेड़ा की है। मृतका स्मृति पांडेय की उम्र 17 साल थी और वह टीएस मिश्रा कॉलेज में BCA प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

Update:2026-08-05 19:29 IST

Lucknow Crime News: लखनऊ के पारा इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां BCA प्रथम वर्ष की छात्रा की उसके ही घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। छात्रा का शव बुधवार शाम घर की पहली मंजिल पर मिला। उसके गले पर गहरे घाव के निशान थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि छात्रा के शव के पास उसका क्लासमेट भी गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला।

बता दे, पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि क्लासमेट ने ही धारदार हथियार से छात्रा की हत्या की है।

घर में अकेली थी छात्रा

यह घटना पारा क्षेत्र के नरपतखेड़ा की है। मृतका स्मृति पांडेय की उम्र 17 साल थी और वह टीएस मिश्रा कॉलेज (TS Mishra College) में BCA प्रथम वर्ष की छात्रा थी। घटना के वक़्त वह घर में अकेली थी। परिवार के मुताबिक, उसकी छोटी बहन जागृति कॉलेज गई हुई थी। पिता शैलेन्द्र पांडेय भारतीय सेना से नायब सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में NCC में इंस्ट्रक्टर के रूप में कानपुर में कार्यरत हैं।

मां किरण पांडेय गृहिणी हैं, जबकि भाई सचिन्द्र पांडेय प्रयागराज में SSC परीक्षा की तैयारी कर रहा है।

छोटी बहन ने देखा खौफनाक मंजर

परिवार सोमवार को अपने गृह जनपद अमेठी गया हुआ था। घर में केवल स्मृति और उसकी छोटी बहन मौजूद थीं। बुधवार शाम जब जागृति कॉलेज से घर लौटी तो उसने पहली मंजिल पर बेड के पास स्मृति को खून से लथपथ पड़ा देखा। वहीं पास में **देवांश पाठक** भी गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ा था। यह नजारा देखकर उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस जांच में सामने आई यह जानकारी

मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं आलमनगर निवासी 18 वर्षीय देवांश पाठक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि देवांश ने ही धारदार हथियार से स्मृति की गला रेतकर हत्या की है।

DCP ने क्या बताया

DCP कमलेश दीक्षित ने बताया कि पारा थाना क्षेत्र के नरपतखेड़ा से एक युवती की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां 17 वर्षीय युवती मृत अवस्था में मिली, जिसके गले पर चोट के निशान थे। वहीं उसी की कक्षा में पढ़ने वाला छात्र देवांश पाठक गंभीर रूप से घायल हालत में मिला। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Tags:    

Similar News