Lucknow News: राजधानी में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में बत्ती गुल

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। शुक्रवार की शाम जिले के कई इलाकों में भारी बारिश से मॉनसून के जल्द आने के संकेत मिले हैं।;

Report :  Abhishek Mishra
facebook icontwitter icon
Update:2024-06-28 21:06 IST
Lucknow News: राजधानी में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में बत्ती गुल
  • whatsapp icon

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। शुक्रवार की शाम जिले के कई इलाकों में भारी बारिश से मॉनसून के जल्द आने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग ने पहले ही जानकारी दी थी कि शुक्रवार या शनिवार से बारिश शुरू होने की संभावना है।

बारिश शुरू होने से लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिलती दिख रही है। लखनऊ के गोमतीनगर, अलीगंज, तेलीबाग, राजाजीपुरम, चौक, आलमबाग, दुबग्गा समेत कई क्षेत्रों शुक्रवार शाम को जमकर बरसात हुई। मौसम विभाग की ओर से पहले ही प्रदेश के 36 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। उमस से लोगों का बुरा हाल हो गया था। लेकिन बरसात शुरू होने से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। आज शाम को शहर में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है।

सुबह से चल रही हवाएं

राजधानी में आज सुबह से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। हल्की धूप के साथ बदरी देखने को मिली। सुबह से मौसम सुहाना था। बीच बीच में शहर के कई इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही थी। लखनऊ में शुक्रवार सुबह से हल्की धूप निकली हुई है। ठंडी पूर्वी हवा सुबह से चल रही है। जानकारी के अनुसार राजधानी में सुबह 6 बजे तापमान 30.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। भारी बारिश के बाद शहर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है।श शुरू होते ही बत्ती गुल

शहर में बारिश शुरू होते ही कई इलाकों में बत्ती गुल हो गई। जानकारी के मुताबिक गोमतीनगर, रकाबगंज, डालीगंज में लाइट नहीं आ रही है। बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। लोगों को बारिश शुरू होने से भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Tags:    

Similar News